युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.// इकबाल उस्मानी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.// इकबाल उस्मानी

😊 Please Share This News 😊

 सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली अमीर तरफ जानकारी देते बताया योग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर आज आगर रोड स्थित स्मार्ट गार्डन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया l सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन विशेष अतिथि के तौर पर समाजसेवी शकील गुट्टी साहब,आशीष भटनागर ,पंडित दयाराम,, आजम खान,राजवीर सिंह, महेंद्र राजपूत, सैयद इस्माईल ,मौलाना इकबाल साहब, जाहिद नूर एडवोकेट ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री वितरित की l अध्यक्षता कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी शाकिर शेख ने की l सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का चौहान ,दित्य स्थान, गौरी लंकेश , तृतीय स्थान इसाक हसन ने प्राप्त किया l सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिए गएl जरूरतमंदों को कंबल भी प्रदान किए गए l इस वर्ष का स्वामी विवेकानंद अवार्ड समाज सेवी सैयद उस्मान हसन को प्रदान किया गया lअपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में हाजी इकबाल ने कहा स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन समाज को जागृत करने में व्यतीत हुआl हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए स्वामी विवेकानंद जी के योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते l कार्यक्रम में सर्व श्री सद्दाम पटेल, भैरव लाल, रईस अलीमुद्दीन ,वसीम खान, संजय जोगी ,अनुदीप गंगवार, सैयद इब्राहिम आदि वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया l आभार संयुक्तसचिव हाजी इस्माइल भाई ने माना l जानकारी सहसचिव सैयद जमीर अब्बास एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754