मध्य प्रदेश के उज्जैन में धूमधाम से मनाया पराक्रम दिवस – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश के उज्जैन में धूमधाम से मनाया पराक्रम दिवस

😊 Please Share This News 😊

मुकेश कुमार मिना प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में धूमधाम से मनाया पराक्रम दिवस एवं परीक्षा पर चर्चा के तहत आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई साथ ही परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छाया प्रति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने कदम कदम बढ़ाए जा जीत की मनमोहक प्रस्तुति दी और नेताजी की जीवनी को विद्यार्थियों के समक्ष शौर्य एवं पराक्रम के रूप में प्रस्तुत किया । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में जिला उज्जैन के पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन को मिलाकर कुल 17 विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें कुल 81 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इन प्रतिभागियों में 20 बालक व 61 बालिकाएं शामिल हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वोच्च पांच स्थानों पर चयनित हुए विद्यार्थी प्रथम स्थान पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन की छात्रा कुमारी नंदिनी राजावत, द्वितीय स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय घट्टिया की छात्रा कुमारी अक्षरा गभाने, तृतीय स्थान पर उज्जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी सिद्धी तारे, चतुर्थ स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद की छात्रा कुमारी आरती सलित्रा एवं पंचम स्थान पर ज्ञान सागर ग्लोबल एकेडमी उज्जैन की छात्रा कुमारी मिताली राज मीणा ने अपना स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा ने आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कर्तव्यनिष्ठा एवं पराक्रम को हम हमेशा जीवन में उतारकर नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ परीक्षा पर चर्चा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भागलेने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया । प्रतियोगिता में भागीदार समस्त प्रतिभागियों को जलपान के साथ प्राचार्य एवं नामित जजों द्वारा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए । पराक्रम दिवस एवं परीक्षा पर चर्चा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता ओमप्रकाश बैरवा हिंदी शिक्षक एवं अविनाश कौर चित्रकला शिक्षिका पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन की देखरेख में सम्पन्न हुआ । मीडिया reporter shahid Ahamed

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754