आजाद हिंद फौज के वीर जनरल शाहनवाज खान की जयंती पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किए गए
|
😊 Please Share This News 😊
|
लाल किले से इंग्लैंड का यूनियन जैक उतार कर देश का झंडा फहराने वाले आजाद हिंद फौज के वीर जनरल शाहनवाज खान की जयंती पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किए गए l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया l देश की आजादी से पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के जनरल कर्नल शाहनवाज खान ने यूनियन जैक उतारकर भारतीय ध्वज लाल किले पर लहराने वाले पहले भारतीय जनरल शाहनवाज खान की 100वीं जयंती पर माहेनूर हाल में छात्र, छात्राओं को स्कूल बैग अतिथि हाजी इकबाल हुसैन पूर्व सदस्य मध्य प्रदेश हज कमेटी, समाजसेवी शाकिर शेख ,संजय जोगी,मौलाना इकबाल,महेंद्र कटियार, इकबाल उस्मानी ने प्रदान किए गए l मुख्य अतिथि समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने जनरल शाहनवाज का स्मरण करते हुए कहा जनरल शाहनवाज की वीरता को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा l आप ने अंग्रेजों की हुकूमत के बावजूद लाल किले पर यूनियन जैक उतार कर देश का झंडा लहरा कर अपने वीर पराक्रम का परिचय दिया l आपके साथ कर्नल प्रेम कुमार सहगल, कर्नल जी .एस. ढिल्लों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही l आप तीनों पर अंग्रेज सरकार ने मुकदमा चलाया l लेकिन देशवासियों की एकता के आगे अंग्रेजों को झुकना पड़ा और उन्हें सा सम्मान रिहा करना पड़ा l कार्यक्रम का संचालन आजम खान ने किया l आभार सैयद आशिक अली ने माना उपरोक्त जानकारी सहसचिव जमीर अब्बास और प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

