पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत 20 घायल पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। ओम प्रकाश मालवीय किस्मत न्यूज़ रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौत 20 घायल पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। वाहन में लगभग 45 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के अनुसार ग्रामीण अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव चौक के कार्यक्रम के लिए गए थे। लौटते समय पिकअप MP20 GB4146 अनियंत्रित होकर पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल शहपुरा अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर ने डिंडौरी आरटीओ को भी तलब किया है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पिकअप का बीमा अगस्त 2021 तक ही था। फिटनेस सितंबर 2022 में खत्म हो गया था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

