पंचतत्व हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और ये हमारे आस-पास की प्राकृतिक दुनिया की एक अद्वितीय पहचान हैं। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पंचतत्व हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और ये हमारे आस-पास की प्राकृतिक दुनिया की एक अद्वितीय पहचान हैं।

😊 Please Share This News 😊

प्रीतमनगर, दिनांक 28-02-24 स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में पर्यावरण व वन मंत्रालय, एप्को भोपाल, और शिक्षा विभाग के निर्देशन पर “मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ)” और पर्यावरण शिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ मिनिस्ट्री आफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर कोपरेशन एंड फार्मर्स वेलफेयर (हॉर्टिकल्चर डिवीजन) के सदस्य और कृषक श्री अशोक पाटीदार ने कहा की पंचतत्व हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और ये हमारे आस-पास की प्राकृतिक दुनिया की एक अद्वितीय पहचान हैं। यह पांच मूल तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, और आकाश के रूप में जाने गए हैं और इनका हमारे जीवन में गहरा महत्व है। सभी पंचतत्वों का वर्णन करते हुए उनके बारे में विस्तारपूर्वक कहते हुए कहा की पृथ्वी हमारा आवास स्थान हैं और यह समस्त जीवों के जीवनयापन की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं | जल जो प्रत्येक जीवित इकाई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं, जिसका संवर्धन अति आवश्यक हैं, अग्नि तत्व से हमें गर्मी, ऊर्जा और तेजस्व जैसे गुणों के विकास के लिए उसका होना आवश्यक हैं | अग्नि का प्रयोग यज्ञों, पूजाओं, और आराधनाओं में भी होता है, जो हमारे धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पंचभूतों में वायु का अपना विशिष्ट महत्व हैं, यदि पर्यावरण में से उसे हटा दिया जाये तो कुछ पल में ही सपूर्ण जीवित जगत समाप्त हो सकता हैं | यह हमारी जीवनशैली के रूप में प्राप्त होता हैं और हमारी सांस लेने के लिए आवश्यक होने के साथ हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमें यह समझना चाहिए कि वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं का भी मुख्य कारण है और हमें इसे कम करने के उपायों की तलाश करनी चाहिए। पंचतत्वों आकाश हमारे जीवन का पांचवा महत्वपूर्ण तत्व है, और यह आकाशीय जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आकाश में विचरण करने वाले समस्त आकाशीय प्राणियों को समाहित किया गया हैं | यदि हमने इन पंचतत्वों को संतुलित कर लिया तो पर्यावरण से हमें जो जो चाहिए वह मिल सकता हैं | अतः हमें इन सभी को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हुए उनके संरक्षण के साथ संवर्धन की भी महती आवश्यकता हैं | कार्यकम के विशेष अतिथि इको क्लब के जिला नोडल अधिकारी कृष्णलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण जैसी गतिविधिया एक दिन में होने वाली गतिविधि या कार्यक्रम नहीं हैं, यह निरंतर होने वाली प्रक्रिया हैं और इन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा | प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा प्रतिवर्ष लगाना चाहिए और उसे वृक्ष तक होने तक उसका भरण पोषण करना चाहिए जिससे हम प्रकृति का ऋण उतार सकते हैं | जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड ने छात्रों के द्वारा किये गए अभिनव प्रयास की सराहना की| सहायक जिला विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार लह्वासिया ने विज्ञान और पर्यावरण एक दुसरे के पूरक हैं कहते हुए कहा की ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या का निराकरण सिर्फ और सिर्फ पर्यावरण संरक्षण करने से ही संभव होगा | सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया ने भी संबोधित कियाऔर कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए आसन से तरीके जैसे सूती बैग का प्रयोग करें और प्लास्टिक को ना कहें, कम पानी का प्रयोग करें और पानी बचाने के तरीके खोजें, रीसाइक्लिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, आदि को अपनी जीवन शैली ने अपनाना आवश्यक हैं| इस अवसर पर छात्रों प्रदर्शित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा चलाए जा रहे “मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ)” और पर्यावरण शिक्षण जागरूकता कार्यक्रम की सराहना उपस्तिथ अतिथियों द्वारा की गई | कार्यक्रम में संस्था के छात्रों द्वारा मंचित नृत्य नाटिका “ धरती करे पुकार” और सिंगल यूज़ पलास्टिक पर बैन” की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंशा की | अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं में विजयी हुए छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गए | प्रभारी प्राचार्य प्रशांत कुमार परासिया द्वारा जिला नोडल अधिकारी कृष्णलाल शर्मा का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया और मुख्य अतिथि अशोक पाटीदार को संस्था की और से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया गया | संस्था की शिक्षिकाओं अर्चना भूरिया, वर्षा सूर्यवंशी, दुर्गा राठौर, शिखा रानी सिंह द्वारा अतिथियों को विलुप्त प्रजाति के पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया गया | कार्य्रकम में अंत में अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया | कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक और इको क्लब प्रभारी ऋतेश पंवार ने किया और आभार अर्चना भूरिया ने माना | इस अवसर पर संस्था के ऋतेश पंवार, अर्चना भूरिया, नाहर सिंह डोडवे, वर्षा सूर्यवंशी, शिखा रानी सिंह, दुर्गा राठौर, अनूप मालवीय, दिलीप दास बैरागी, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर, बाबूलाल गेहलोत, विनोद वसुनिया, पूनमचंद पाटीदार, ईश्वर लाल ओहरी सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754