देवास जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को लगाया जा रहा बीसीजी का टीका                                                                                                                          देवास / जगदीश परमार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

देवास जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को लगाया जा रहा बीसीजी का टीका                                                                                                                          देवास / जगदीश परमार

😊 Please Share This News 😊

प्रति सोमवार और गुरूवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों को बीसीजी का लगाया जा रहा है टीका

 

———

 

     देवास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता ऊइके ने बताया की शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार देवास जिले में व्‍यस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में निरन्तर सर्वे कार्य जारी है और छः केटेगरी में पात्र व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। जिसमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति जो गभींर बिमारी से पीडित ना हो, 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 18 किलोग्राम प्रति वर्गमीटर से कम हो, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी डायबिटिक लोगो को, टीबी रोग का इतिहास वाले जिन लोगों में पिछले 5 वर्षों में कम से कम एक बार टीबी होने की सूचना है, टीबी रोगियों के करीबी संपर्क और धूम्रपान के इतिहास वाले व्यक्ति (वर्तमान/पूर्व उपयोगकर्ता) स्वयं द्वारा रिपोर्ट किए गए को लक्षित किया जाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

 

     जिले में नियमित टीकाकरण वाले सत्र स्थल पर अब व्‍यस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के तहत प्रति सोमवार और गुरूवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों को बीसीजी का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऊइके ने टीबी मुक्त अभियान में सहभागी बनने और अपनों की सुरक्षा के लिए अभियान में स्वंय टीका लगवाने और परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]