Madhy pardesh ki letest khabar kismat news par
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन से*
*******************************
*उज्जैन क्राईम ब्रांच को मिली बडी सफलता
******************************
**मंगेतर को साथ रख मोबाईल लूटनें वाले आरोपी गिरफ्तार*
******************************
मंगेतर के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार ।
स्नेचिंग के मोबाईल खरीदने वाले 02 आरोपी सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार ।
घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की एक्सेस वाहन आरोपियों से बरामद ।
कुल 04 मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,50 लाख रूपये के बरामद
विगत् कुछ दिनों से उज्जैन शहर के थाना माधवनगर व नीलगंगा क्षेत्रों में हो रही मोबाईल स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी (पश्चिम) गुरूप्रसाद पराशर, एडिशनल एसपी (पूर्व) जयंत सिंह राठौर एवं डीएसपी क्राईम योगेश तोमर CSP माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के नेतृत्व में जिले की तकनीकी शाखा व क्राईम टीम एवं थाना नीलगंगा विवेक कनोडिया व माधवनगर पुलिस को मोबाईल स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूट/चोरी किये गये 04 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। अरोपी पियूष माली व दीपिका बौरासी एक दूसरे को प्यार करते हैं जिनकी हाल ही में सगाई हो चुकी है व जल्द ही शादी करने वाले थे। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने लगे आरोपी दीपिका वर्तमान में नर्सिंग का कोर्स कर रही है।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मोबाईल स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का संकलन कर फुटेज में दिख रहे आरोपियों के हुलिये व घटना के पूर्व व बाद में आरोपियों के आने जाने वाले मार्गों को चिन्हित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच व थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
तरीका ए वारदात आरोपियों द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक्सेस वाहन से घूमकर राह चलते पैदल व फोन पर बात करने वाले व्यक्तियों से मौका पाकर अपनी मंगेतर के
साथ झपट्टा मार के मोबाईल स्नेचिंग (छीनकर) व चोरी कर ले जाते थे। फरियादी मोहित गुप्ता निवासी अंजूश्री कालोनी दिनांक- 10.03.2024 को महावीर एवेन्यु कालोनी मक्सी रोड़ के सामने से अपने घर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उनसे मोबाईल छीन लिया था, इसी तरह दिनांक 13.03.2024 फरि० रूद्रकुमार शर्मा निवासी- अमरनाथ एवेन्यु उज्जैन सुभाष नगर पेट्रोल पम्प के पास से जा रहे थे उसी समय आरोपियों ने उन्हे अपना निशाना बनाकर उनका मोबाईल छीन लिया था।
आरोपी अपने परिचित व मोबाईल दूकानदार । पुलिस द्वारा अब तक को सस्ते दामों में मोबाईल फोन बेच देते थे मोबाईल स्नैचिंग करने वाले 01 पुरूष, 01 महिला, एवं चोरी के मोबाईल फोन खरीदने वाले 02 आरोपियों सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 मोबाईल फोन बरामद किये गये है, साथ ही आरोपीयों के कब्जे से एक एक्सेस वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सराहनीय कार्य
नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनौड़िया, सायबर प्रभारी उनि प्रतीक यादव, सउनि दीपक कुमार, प्रआर. कुलदीप भारद्वाज, रूपेश बिड़वाल, राजपाल चंदेल, अनीस मंसूरी, गुलशन चौहान, राहुल पाँचाल, आरक्षक दीपक दिनकर, लोकेश प्रजापति, सैनिक सुनील ठाकुर, भूपेंद्र चतुर्वेदी स्मार्ट सिटी ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

