बैतूल से किस्मत में ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
नीट परीक्षा घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना,रैली के माध्यम से ज्ञापन देने पहुँचे कलेक्ट्रेट ,कलेक्टर के ज्ञापन लेने न आने से नाराज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ज्ञापन चस्पा किया
बैतूल से किस्मत में ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
एंकर- मध्यप्रदेश के बैतूल में कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय धरना दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत मे होने वाली नीट की परीक्षा में पेपर लीक की बात सामने आने के बाद होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है और इस मामले की जांच में जांच एजेंसी ने दोषियों को भी पकड़ा है जिससे ये साफ हो गया है कि नीट की परीक्षा में बड़ा घोटाला कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है और वहीं बीते दिनों कॉलेज के एक प्रोफेसर के साथ छात्र नेता ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और इस घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है जिसको लेकर भी कांग्रेसियों ने विरोध जताया है साथ ही साथ दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कर नीट 2024 को निरस्त किये जाने की मांग कांग्रेस पार्टी ने की है ।
रैली के साथ पहुँचे कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही अपर कलेक्टर को ज्ञापन देने से साफ मना कर दिया गया और कलेक्टर को ज्ञापन दिये जाने की जिद पर अड़े रहे पर मीटिंग में होने के कारण कलेक्टर ज्ञापन लेने नही आये तो गुस्साए कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही ज्ञापन को चस्पा कर दिया ।और कहा कि बीजेपी के दबाव में अधिकारी छात्रों के भविष्य की चिंता भी नही कर रहे है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

