23 जून को 2 लाख 2 हजार 412 बच्चों को पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

23 जून को 2 लाख 2 हजार 412 बच्चों को पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की

😊 Please Share This News 😊

23 जून को 2 लाख 2 हजार 412 बच्चों को पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

पल्स पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन

 

रतलाम जिले में 23 जून को 0 से 05 वर्ष आयु के 2 लाख 2 हजार 412 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर प्रतिरक्षण किया जायेगा। जिले में 1558 टीमें, 62 मोबाईल टीम, 68 ट्रांजिट टीम बनाकर 3320 वैक्सीनेटर की ड्यूटि लगाई गई है। कार्य का सुपरविजन 189 सुपरवाईजर को सौंपा गया है। सी.एम.एच.ओ. डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां एवं प्रशिक्षण सम्पन्न कर लिया गया है।

 

तीन दिन चलेगा अभियान

 

23 जून को बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। पोलियो दवा से वंचित रहने वाले बच्चों को 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा पिलाई जायेगी। उल्लेखनीय है कि बूथ पर प्रतिरक्षण सबसे आसान व प्रभावी रहता है। अतः बूथ पर दवा पिलाना चाहिये।

 

फाल्स-पी लगाने पर होगी कार्यवाही

 

कार्यकर्ताओं द्वारा घर के सभी बच्चों का प्रतिरक्षण करने के बाद घर के बाहर पी का निशान अंकित किया जायेगा। जिस घर में बच्चे उपलब्ध नहीं होंगे, उस घर के बाहर एक्स का निशान लगाया जायेगा। इसका सुपरविजन सुपरवाईजर द्वारा किया जायेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा गलत पी अंकित किये जाने की दशा में कार्यकर्ता पर कार्यवाही कर पुनः प्रतिरक्षण किया जायेगा।

 

निकाली जागरूकता रैली

 

जिला चिकित्सालय, रतलाम से पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु जन जागरूकता रैली को सी.एम.एच.ओ. डॉ. आनंद चंदेलकर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि दिवेकर, मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, श्रीमती सरला वर्मा, डॉ. गौरव बोरिवाल, श्री शरद शुक्ला, श्री निलेश चौहान, श्री सैय्यद अली, गेटवेल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डॉ. नावेद कुरैशी, प्राचार्य श्रीमजी शीतल सर्राफ, स्टाफ अंजली मईड़ा, निकीता चौरसिया एवं शहरी आशा कार्यकर्ता आदि अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

 

रविवार को बाल चिकित्सालय में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा

 

पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 23 जून रविवार को प्रातः 10 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अपील

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 05 वर्ष आयु के बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754