एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में सीएसआर के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल एवं सुगम्य केन का वितरण सम्पन्न* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में सीएसआर के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल एवं सुगम्य केन का वितरण सम्पन्न*

😊 Please Share This News 😊

 नौरोजाबाद शहीद अहमद (भूरा भाईजान) । दिव्यांग कल्याण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए एसईसीएल जोहिला क्षेत्र द्वारा दिनांक 7 अगस्त 2024 को मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में निशुल्क मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल एवं सुगम्य केन का वितरण किया गया।

जिला कलेक्टर, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग एवं जोहिला क्षेत्र महाप्रबंधक श्री कैलाश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 33 दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल एवं सुगम्य केन वितरित किए गए। 

कार्यक्रम में श्री ज्ञान सिंह, पूर्व सांसद शहडोल, उमरिया जिला कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह ओहरिया, एसईसीएल अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।     

इसके साथ ही दिनांक 8 अगस्त को मानपुर जनपद पंचायत में भी 43 और दिव्यांगजनों के लिए भी इसी तरह का आयोजन रखा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754