उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए तीन रेलकर्मियों एवं चार ग्रामीण सम्‍मानित*   रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए तीन रेलकर्मियों एवं चार ग्रामीण सम्‍मानित*   रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

27 अक्‍टूबर, 2024 को गाड़ी संख्‍या 09347 डॉ. अम्‍बेडकर नगर रतलाम डेमू के डीपीसी में आग लगने की घटना के दौरान रेल कर्मियों एवं प्रीतम नगर गांव के नागरिकों,एवं किसानद्वारा आग को बुझाने में किये गये सराहनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार द्वारा नकद राशि प्रदान कर उनको सम्‍मानित किया।

30 अक्‍टूबर, 2024 को मंडल रेल प्रबंधक श्री कुमार द्वारा गांव के सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया, पत्रिका रिपोर्टर लाखन सिंह राजावत , मंगल सिंह जाधव , सुरेंद्र सिंह जाधव, बाबूलाल सूर्यवंशी, विक्रम सूर्यवंशी,सहित लोगों को नकद राशि देकर सम्‍मानित किया तथा गांव वालों द्वारा डेमू ट्रेन के डीपीसी में लगी आग को बुझाने में उनके त्‍वरित प्रयासों की सराहना की । 

श्री कुमार ने श्री अनूप कुमार जायसवाल लोको पायलट, श्री जमुना प्रसाद-लोको पायलट(स्‍पेयर) एवं श्री महेन्‍द्र सिंह राजपूत-ट्रेन मैनेजर को भी नकद राशि प्रदान कर सम्‍मानित किया । श्री कुमार ने लोको पायलट द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी रोकने एवं आग पर काबू पाने में किये गये प्रयासों की सराहना की तथा भविष्‍य में भी सतर्कतापूर्वक कार्य करने हेतु प्रोत्‍साहित किया।

इस दौरान वरिष्‍ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री उमा शंकर प्रसाद एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे। 

 *खेमराज मीना*

 जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754