अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय ..रतलाम 30 अक्टूबर 2024/ अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री मंडलोई के प्रशासनिक कार्यों एवं सुमधुर व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मंडलोई का शाल, श्रीफल एवं हार फूलों से स्वागत सम्मान किया गया, उनके परिजन भी मौजूद थे। उनके साथ विभिन्न स्थानों पर पदस्थ रहे विभिन्न वक्ताओं ने श्री मंडलोई के 43 सालों की शासकीय सेवा के दीर्घ अनुभव के विभिन्न संस्करणों, उनकी बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली को अपने उद्बोधन में स्मरण किया। वक्ताओं ने श्री मंडलोई की सेवानिवृत्ति पश्चात दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाएं की।

 

कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि श्री मंडलोई ने अपने सेवाकाल में कठिन अवसरों पर चुनौतीपूर्ण दायित्वों को बेहतर तरीकों से अंजाम दिया है। प्रशासनिक बारीकियों को समझकर जनहित में कई अच्छे कार्य किए हैं। सभी के साथ उनका व्यवहार सुमधुर रहा है। अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ अधीनस्थों से उचित ढंग से कार्य लेने की क्षमता के धनी श्री मंडलोई के आगामी स्वस्थ्य एवं सुंदर जीवन की कामना कलेक्टर श्री बाथम की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754