*छिंदवाड़ा पुलिस का दीपावली का उपहार गुम हुए 42 लाख 66 हजार रुपये कीमत के 251 मोबाइल मालिकों को लौटाए दीपावली में खिल उठे चेहरे ।*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*छिंदवाड़ा पुलिस का दीपावली का उपहार गुम हुए 42 लाख 66 हजार रुपये कीमत के 251 मोबाइल मालिकों को लौटाए दीपावली में खिल उठे चेहरे ।* 

😊 Please Share This News 😊

छिंदवाड़ा/ जगदीश परमार…वर्ष 2024 में छिन्दवाड़ा पुलिस द्वारा 80 लाख 23 हजार रुपये कीमत के 501 मोबाइल फोन व 67 लाख 11 हजार रुपये कीमत के 401 मोबाइल फोन लौटाए जा चुके हैं ,

 वर्ष 2024 में कुल 1 करोड 90 लाख रुपये कीमती 1153 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके है

पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा श्री मनीष खत्री के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले की सायबर सेल टीम द्वारा एक बार पुनः गुम मोबाईल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर 42 लाख 66 हजार रुपये कीमत के 251 मोबाईल फोन जिले, जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदको के सुपुर्द किये गये ।

विगत कुछ महिनों में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाईल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी । जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाईल को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल बरामद किये गये । उक्त मोबाईलों को छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गये । बरामद किये गये उक्त मोबाईल शासकीय कर्मचारी, टीचर, प्राईवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान संचालक, दुकानदार, विद्यार्थी, हलवाई, ऑटो चालक, ट्रेक्टर ड्राइवर, मजदूर, गृहणी, किसान, व अन्य व्यक्तियों के थे जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मोबाइल फोन प्रदान किया गया । छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा एक बार पुन: सामुदायिक पुलिसिंग का परिचय देते हुये दीपालवी पर्व के अवसर पर मोबाइल धारकों को गुमे हुये मोबाइल सुपुर्द किये गये, अपने गुमें हुये मोबाइल पाकर मोबाईल धारकों के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटी ।  

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, राहुल डडोरे, मोहित चन्द्रवंशी, अंकित शर्मा एवं अभिषेक ठाकुर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है!!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754