थाना नानाखेड़ा पुलिस की सतर्कता से चाकूबाजी की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना नानाखेड़ा पुलिस की सतर्कता से चाकूबाजी की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन पुलिस.दिनांक 08 नवंबर 2024 को थाना नानाखेड़ा पुलिस ने सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए चाकूबाजी की एक गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 थाना नानाखेड़ा पुलिस टीम को गश्त के दौरान तारामंडल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम तनिष्क पिता दिनेश (उम्र 19 वर्ष) निवासी बी 45 सार्थक नगर, उज्जैन बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स अधिनियम के तहत् अपराध दर्ज किया गया है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वेता गुप्ता के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नानाखेड़ा नरेंद्र कुमार यादव, प्र. आर. प्रवीण चौहान, आर. मुकेश, अनिल, सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]