*इंदौर में एक बिल्डर से दिनदहाड़े 18 लाख के ज़ेवर लूटने की घटना हैरान करती है।* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*इंदौर में एक बिल्डर से दिनदहाड़े 18 लाख के ज़ेवर लूटने की घटना हैरान करती है।*

😊 Please Share This News 😊

इंदौर । रेसकोर्स रोड जैसे व्यस्त इलाक़े में पिस्टल अड़ाकर ज़ेवर लूटने की घटना ने क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। जब यहाँ की सुरक्षा का यह हाल है तो प्रदेश के बाक़ी शहरों की सुरक्षा तो पूरी तरह से भगवान भरोसे ही है। 

 

इंदौर आजकल नशे के कारोबार के साथ साथ चोरी, लूट और हत्या की वारदात के लिये भी चर्चित है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, अपराधी बुलंद हौसलों के साथ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री जी,

आप तो गृहमंत्री भी हैं..? 

फिर तो आपकी डबल ज़िम्मेदारी बनती है, लेकिन आप डबल विफलता का प्रतीक बनते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश जैसे शांति के टापू को संगीन अपराध और ख़ूँख़ार अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]