आदतन अपराधीयो के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी।पुलिस अधीक्षक उज्जैन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आदतन अपराधीयो के विरुद्ध उज्जैन पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी।पुलिस अधीक्षक उज्जैन

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन पुलिस.दिनांक –13/11/24.🔵 थाना चिमनगंजमंडी पुलिस ने ज़िलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक आरोपी के विरुद्ध की म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् कार्यवाही।

🔵 आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 18 अपराध हैं पंजीबद्ध।  

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र के फरार वांछित अपराधी, स्थाई वारंटियो, जिले की भौगोलिक सीमा के अंदर जिला बदर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।   

इसी क्रम में थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को मुख़बीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना चिमनगंज का ज़िला बदर बदमाश शाकीब उर्फ चिना पिता असलम उर्फ टारजन उम्र 23 साल निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास गाँधीनगर उज्जैन थाना क्षेत्र के अँगारेश्वर महादेव मंदिर के पास बने ब्रिज के पास खड़ा है, उक्त मुख़बिर सूचना पर थाना चिमनगंजमंडी पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची जहां उक्त आरोपी अवैध कच्ची शराब बेचते पाया गया जिस पर पुलिस ने आरोपी को घेरा बंदी कर धर–दबोचा बाद आरोपी के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी पर अप. क्र. 792/24, धारा 49a आबकरी एक्ट एवं आरोपी द्वारा ज़िला दण्डाधिकारी महोदय जिला उज्जैन के आदेश का उल्लंघन करने पर अप. क्र. 793/24, धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधि.के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकॉर्ड :–

शाकीब उर्फ चिना पिता असलम उर्फ टारजन उम्र 23 साल निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास गाँधीनगर उज्जैन, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गृह अतिचार, डकैती करने की कोशिश, लूट, चोरी, लड़ाई–झगड़ा, मारपीट एवं आबकारी एक्ट के तहत् कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है।

 

जप्त मशरूका :–

आरोपी से अवैध जहरीली शराब के करीब 5 लीटर, क़ीमत करीबन 500/– रूपए जप्त की गई।

 

विशेष भूमिका :–

थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी हितेश पाटिल, उप निरीक्षक जितेन्द्र सोलंकी, आरक्षक 1491 आनन्द मिश्रा, आरक्षक 869 उदय सिंह, आरक्षक 1263 राजेश गयन्द, आरक्षक 1011 संदीप चौधरी एवं आरक्षक 343 हिमांशु सारंगे की विशेष भूमिका रही है।

 

#ujjain #ujjainpolice #mppolice #alert #crime

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]