थाना नीलगंगा पुलिस ने क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा कर, फ़रार ईनामी आरोपी को किया गिरफ़्तार।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन पुलिस .दिनांक – 13.11.2024.▪️ आदतन आरोपी पर अलग अलग चोरी के दोनों प्रकरणों में 5,000, 5,000 रुपये का ईनाम था घोषित।
▪️ आदतन आरोपी पर पूर्व में भी थाना पंवासा, नीलगंगा में गृह अतिचार/चोरी/आर्म्स अधिनियम के तहत अपराध हैं पंजीबद्ध।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अपराधी प्रवृत्ति आरोपियों पर अभियान स्तर पर कार्यवाही करने व उनकी शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया हैं।
इसीक्रम में थाना नीलगंगा क्षेत्र में पूर्व में हुए दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर
आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाकर चोरी गया समान भी जप्त कर लिया गया था, साथी आरोपी चिकू उर्फ़ निगम पिता जौरावर निवासी पंवासा उज्जैन जोकि प्रकरण में फ़रार चल रहा था जिसकी गिरफ़्तारी हेतु दोनों प्रकरणों में पाँच 5,000, 5,000/₹ कुल दस हज़ार रुपये का ईनाम घोषित किया जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर ज़िले के सीसीटीवी फ़ुटेज चेक करते, पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपी को गिरफ़्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त आदतन आरोपी चिकू उर्फ़ निगम पर पूर्व में थाना नीलगंगा, थाना पंवासा पर चोरी/गृह अतिचार, अवैध हथियार जैसी गंभीर धाराओं में कुल तीन अपराध दर्ज हैं।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तरुण कुरील, उनि. सुरेंद्र गरवाल, प्रआर. राहुल कुशवाह, आर. दीपक दिनकर की मुख्य भूमिका रही।
#ujjainpolice #ujjaincity #mppolice #ujjain #MadhyaPradesh
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

