किसानों को डीएपी का वितरण डबल लॉक से लॉटरी द्वारा होगा- कलेक्टर श्री सक्सेना
|
😊 Please Share This News 😊
|
#JansamparkMP #jabalpur 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज उर्वरक वितरण को लेकर एसडीएम, डीएमओ व कृषि अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करें, किसानों को खाद लेने के लिए लाईन में न लगना पड़े। इसके लिए उन्होंने कहा कि 14 नवम्बर को तहसील स्तर पर एसडीएम की मौजूदगी में किसानों के नाम लॉटरी सिस्टम से निकालें, इसके लिए किसान अपने आधार, खाता और बी-1 की कॉपी जमा करें। उन्होंने कहा कि डीएपी का वितरण डबल लॉक से ही होगा। जहां संबंधित क्षेत्र के एसडीएम किसानों की लॉटरी से नाम निकालें और खाद वितरण करें। जिन किसानों के नाम लॉटरी में नहीं है उनका नाम दूसरे दिन निकालें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पाटन और सिहोरा एसडीएम व्यवस्था सुनिश्चित करें और जितना स्टॉक है उसी आधार पर लॉटरी निकालें। लॉटरी के लिए 13 अक्टूबर को दोपहर तक आवेदन मंगा लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि खाद की उपलब्धता के आधार पर किस-किस दिन कितनी खाद का वितरण करना है यह पहले से सुनिश्चित हो जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि लॉटरी सिस्टम में पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित करायें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

