शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने,चौराहा पर जो पुराने डस्टबिन है उन्हें हटाए जाकर नए डस्टबिन लगवाए
|
😊 Please Share This News 😊
|
बुधवार को निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक,निगम अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रांड होटल सभाकक्ष में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें शहर में मृत पशुओं के लिए एनिमल कारकस प्लांट के लिए 5 एकड़ जमीन की उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन से मांग और प्लांट के संचालन हेतु आयुक्त नगरीय विकास विभाग द्वारा 5 करोड़ की राशि की मांग निगम आयुक्त द्वारा पत्र प्रेषित करते हुए की जाए जिससे मृत पशुओं का निष्पादन किया जा सके
साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार करने,चौराहा पर जो पुराने डस्टबिन है उन्हें हटाए जाकर नए डस्टबिन लगवाए जाने,वार्डों में संचालित कचरा कलेक्शन हेतु कचरा गाड़ियों का उचित रखरखाव संधारण करने साथ ही समय से वार्डों में कचरा संग्रहण किया जाए,महाकाल सवारी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्य करण के विषय पर चर्चा,इसी के साथ महापौर चौपाल के तहत 22 नवंबर से जोन कार्यालय में प्रारंभ हो रही महापौर चौपाल के विषय पर भी चर्चा की गई जिसमें महापौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 22 नवंबर को प्रातः 10:30 से 12:00 तक जोन कार्यालय पर महापौर चौपाल का आयोजन होगा जिसमें पेयजल,सफाई,प्रकाश,सड़क निर्माण/मरम्मत,नामांतरण,भवनअनुज्ञा,अस्थाई अतिक्रमण इत्यादि समस्याओं से संबंधित शिकायत का निराकरण जोन स्तर पर होगा।
बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता,अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता,कार्यपालन यंत्री श्री पीयूष भार्गव उपस्थित रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

