कुछ कहावतें और डायलॉग हमारे सुखद जीवन के लिए* अन्याय करना नहीं और अन्याय सहना नहीं
|
😊 Please Share This News 😊
|
बेसहारा के लिए एकनाथ बनो और समाज के लिए लोकनाथ बनो।
ऑनेस्टी इज द बेस्ट पॉलिसी, ईमानदारी सबसे बढ़िया नीति।
हर इंसान के दिल में देवता और राक्षसी गुण दोनों होना चाहिए बस समझ यह रखे कब देवता बनना है और कब राक्षस, यदी डाॅक्टर राक्षसी गुण नहीं रखेगा तो मरीज को चीरा नहीं लग सकता और फौजी राक्षसी गुण नहीं रखेगा तो दुश्मनों को गोली नहीं मार सकेगा।
बटोगे तो कटोगे यह सर्वथा उपयुक्त नारा है आप अपने परिवार, अपने मित्रों, करीबी रिश्तेदारो, पड़ोसियों और अपने समाज से कभी अलग मत रहो उनसे जूड के रहो उनके साथ रहो, अकेली एक लकड़ी को कोई भी तोड़ सकता है लेकिन यदि अनेक लकडीयो का गठ्ठर है तो उसे कोई नहीं तोड़ सकता।
मुसीबत में बिल्कुल ठंडे दिमाग से विचार करो।
कठिनाई से एकदम मत घबराओ हिम्मत से काम लो, सभी दिन सुख के नहीं तो सभी दिन दूख के भी नहीं रहेगे, यदि रात है तो दिन भी होगा और दिन जाएगा तभी रात आएगी।
अपने जीवन का लक्ष्य तय करो और उसके बाद संतुष्टि का भी सोचो।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक पत्रकार पर्यावरणविद्)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

