पुलिस कप्तान धार के संज्ञान में आते ही तुरंत थाना प्रभारी को निर्देशित कर कार्यवाही करने को बोला* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस कप्तान धार के संज्ञान में आते ही तुरंत थाना प्रभारी को निर्देशित कर कार्यवाही करने को बोला*

😊 Please Share This News 😊

*पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के सख्त आदेश से पीथमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने महज 24 घंटे में 27 टन वजनी सोयाबीन खाद्य तेल से भरे टैंकर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया वही मास्टर माइंड टैंकर संचालक की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी*

*पीथमपुर में पुलिस ने पकड़ा चोरी का टैंकर:सोयाबीन तेल सहित 55 लाख कीमत का माल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; मास्टर माइंड ड्राइवर फरार*

*****************************

पीथमपुर पुलिस ने 14 नवंबर को प्रकाश साल्वेक्स कंपनी से सोयाबीन तेल से भरा टैंकर बरामद किया है। माल की कीमत करीब 54 लाख आंकी गई है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य मास्टर माइंड ड्राइवर फरार है।

पीथमपुर में पुलिस ने पकड़ा चोरी का टैंकर:सोयाबीन तेल सहित 55 लाख कीमत का माल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; मास्टर माइंड ड्राइवर फरार

पीथमपुर12 घंटे पहले

 

 

पीथमपुर पुलिस ने 14 नवंबर को प्रकाश साल्वेक्स कंपनी से सोयाबीन तेल से भरा टैंकर बरामद किया है। माल की कीमत करीब 54 लाख आंकी गई है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य मास्टर माइंड ड्राइवर फरार है।

 

 

मामले में पीथमपुर उप निरीक्षक लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि 14 नवंबर को पीड़ित गिरीश पिता वासुदेव इंदौर जिला इंदौर ने प्रकाश साल्वेक्स कंपनी पीथमपुर से 27 टन सोयाबीन का तेल टैंकर (MP 06 HC 0245) चालक गुलाब सिंह राजपूत के साथ इंदौर के लिए रवाना किया था। हालांकि, आरोपी गुलाब सिंह राजपूत पिता तोरण सिंह राजपूत निवासी ग्राम खलीलपुर लटेरी विदिशा ने माल बताए हुए स्थान पर न भेजकर अपना मोबाइल बंद कर रास्ते में ही बंद कर लिया था।

धार पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के पास एक शिकायत पहुंची कप्तान ने कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित कर टीम गठित की गई

 मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मेंद्र पिता त्रिलोक चंद्र निवासी मठिया कालोनी सागौर कुटी को गिरफ्तार किया। उससे सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने सारा घटना पुलिस को बताया।

आरोपी ने बताया कि 14 नवंबर दोपहर गुलाब सिंह राजपूत उसके पास टैंकर लेकर आया था। उसने सोयाबीन का तेल टैंकर से निकालने के लिए धर्मेंद्र से बातचीत की। शाम को करीब 7 बजे गुलाब सिंह सोयाबीन तेल से भरा टैंकर (MP 06 HC 0245) लेकर उसके पास आया और उसने उस टैंकर से करीब 3100 किलो सोयाबीन तेल निकालकर आरोपी धर्मेंद्र को बेच दिया।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र की निशानदेही पर सोयाबीन तेल से भरा टैंकर और उसके द्वारा खरीदा गया। सोयाबीन तेल करीब 27 टन वजनी और टैंकर कुल 54 लाख कीमत का माल जब्त किया गया। जबकि टैंकर चालक गुलाब सिंह राजपुत की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश धार पीथमपुर से*

थाना प्रभारी पीथमपुर राजेन्द्र सोनी और उनकी टीम उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंग चौधरी, प्रधान आरक्षक धीरज जादौन, आर. आदर्श, आकाश, अनिकेत और करण की भूमिका सराहनीय रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754