एमपी में लागू हो पत्रकार सुरक्षाकानून- डाॅ. सैयद खालिद कैस* *यादगार रहा प्रेस क्लब आफ* *वर्किंग जर्नलिस्टस का स्थापना दिवस समारोह* *पत्रकारों की समस्याओं पर हुआ मंथन* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
भोपाल/जबलपुर. राष्ट्रीय पत्रकार दिवस व प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस के स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के सैंकड़ों पत्रकारों का जमावड़ा रहा. इस अवसर पर “वर्तमान संदर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका एंव संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर पत्रकार संगोष्ठी एंव पत्रकार सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया.जिसमें दिल्ली व तेलंगाना से भी पत्रकारों ने शिरकत की. आईएएस तरुण भटनागर,उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन, आईपीएस पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय मुख्यालय भोपाल
, पूर्व न्यायधीश विजय कुमार चौधरी को चेयरमैन स्टेट बार कौंसिल ऑफ मध्य प्रदेश ने बतौर अतिथि समारोह की ۔ कार्यक्रम संगठन के अलावा अन्य पत्रकार संगठनों से जुड़े पदाधिकारियो एवं सदस्यों का शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मान किया गया۔ कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा पत्रकार महफूज खान ने अतिथियों का शाल ,श्री फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया.
*संगोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा*
पत्रकार संगोष्ठी तथा पत्रकार सम्मान समारोह में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डाक्टर सैयद खालिद कैस ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट
की स्थापना पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए की गयी है. उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रष्टाचार उजागर करता है तो उसके खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज कर हमले किए जाते हैं जो घोर निंदनीय है۔ पत्रकारों की सुरक्षा सम्पूर्ण भारत में हो. डाॅ. कैस ने
कहा कि भारत सरकार गृह मंत्रालय ने पत्रकार सुरक्षा के लिए 2017 में एक गाइड लाइन तय की गई थी परन्तु केन्द्र शासित प्रदेश सहित समस्त प्रदेश सरकारों पत्रकारो की सुरक्षा में असफल साबित हुई हैं. सरकार पत्रकारो की सुरक्षा के साथ साथ उनके आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए नीति तय करें. राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने कहा कि सरकार अधिमान्यता के नियम शिथिल कर पत्रकारिता के क्षेत्र में लगें साथियों की अधिमान्यता की जाएं. पत्रकारों को आयुषमान योजना से जोड़ा जाए.
*पुलिस व पत्रकारों का चोली दामनका साथ: डीसीपी पंकज श्रीवास्तव*
संगोष्ठी में बोलते हुए अतिरिक्त पुलिस डीसीपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा पुलिस और पत्रकार का चोली-दामन का साथ है, और दोनो का आपसी तालमेल बहुत ज़रूरी है, तभी समाज में होने वाले हर तरह के भ्रष्टाचार, काला बाज़ारी और अन्य अपराध रुकेंगे. पत्रकार कई मर्तबा ऐसे अपराधों को उजागर करता है जिसकी भनक पुलिस को भी नही होती है और समाज मे होने वाले अपराध को उजागर करने की वजह से अपराधी और दबंग लोग पत्रकारों की जान के दुश्मन बन जाते है ऐसे में पुलिस का ये दायित्व बनता है की पुलिस पत्रकारों को प्रोटेक्शन दे. और इसी के साथ पत्रकारिता में कुछ ऐसे लोग आ गए है जिसका पत्रकारिता से कोई वास्ता नही है वो सिर्फ अपने फायदे के लिए पत्रकारिता की आड़ में अपने काले धंधे चला रहे है और अपराधों में लिप्त होकर पैसा वसूली कर रहे है हमे ऐसे लोगो को पत्रकारिता से बाहर करना होगा.
*पत्रकारों को संगठित होना चाहिए:जस्टिस चौधरी*
पूर्व न्यायधीश विजय कुमार चौधरी को चेयरमैन स्टेट बार कौंसिल ऑफ मध्य प्रदेश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों को संगठित होने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए. कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र खनूजा पिंकी भाई, सुनील योगी देवास, हाजी मुईन खान जबलपुर, अखलाक अली धार, मुईन अख़्तर खान हरदा सहित कई पत्रकारों ना गोष्ठी को सम्बोधित किया. इस अवसर पर शशि दीप मुंबई,गजेंद्र खनूजा पिंकी भाई, सैय्यद रिज़वान अली,अखलाक अली, मीर मोहम्मद अली ,मोहम्मद शिराज तेलंगाना सहित राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार एम रिज़वान शानू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
*इनकी मौजूदगी उल्लेखनीय रही*
कार्यक्रम में देवास, जबलपुर, हरदा ,इंदौर ,शाजापुर, बैतूल ,अलीराजपुर, सागर, नर्मदापुरम ,धार ,छतरपुर, राजगढ़ ,अनूपपुर, रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए. पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में सैय्यद रिजवान अली , अखलाक अली ,नर्मदा पटेल , तरूण सिलावट, मुईन अख्तर खान , भगवान सिंह राजपूत , नीरज सिंह भदौरिया, नारायण नामदेव ,भगवानदास सेन ,तनवीर कुरैशी,शमा तनवीर,अब्दुल ताहिर, शाहाब मालिक आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सचिव महफूज खान व्दारा व्यक्त किया गया.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

