विमलनाथ स्वामी भगवान की ध्वजा चढ़ाकर भंडारी परिवार ने लिया धर्म लाभ* उज्जैन महिदपुर/ जगदीश परमार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

विमलनाथ स्वामी भगवान की ध्वजा चढ़ाकर भंडारी परिवार ने लिया धर्म लाभ* उज्जैन महिदपुर/ जगदीश परमार

😊 Please Share This News 😊

ओम पुण्याहमं, प्रियहतांम के स्वरों से गुंजायमान हुआ बपैया ग्राम

महिदपुर रोड आज सुबह से ही गांव का माहौल धर्ममय बना हुआ था हर कोई प्रभु की भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। स्वर्णिम अवसर था बुधवार अगहन वदी पंचमी को समीपस्थ ग्राम बपैया में श्री विमल नाथ स्वामी भगवान के शिखर की नवीन ध्वजा चढ़ाने का इस मंगलकारी अवसर पर पर सुबह मंदिर जी में नवकार महामंत्र के संगीतमंय उद्घोष के साथ परमात्मा की स्नात्र पूजा व सत्तर भेदी महापूजन का विधान सुबह 9,00 बजे संगीतमय प्रभु भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के मंत्रौचार एवं श्लोकों के माध्यम से 2 घंटे चली महापूजन विधान को अखिल भारतीय महिला परिषद महिदपुर रोड द्वारा संगीतमय तरीके से संपन्न किया गया साथ ही महापूजन में विभिन्न प्रकार की दुर्लभ औषधीयौ से परमात्मा की पूजन एवं अभिषेक किया गया। सु मधुर भक्ति गीत मंत्र नवकार हमें प्राणों से प्यारा है, बड़ी दूर से चलकर आया हूं दादा तेरे दर्शन के लिए आदि भक्ति गीतों पर उपस्थित महानुभावों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। सारे ग्रामवासी अपने नेत्रों से इस अनमोल पल को निहारने के लिए आतुर थे वह स्वर्णिम समय 12.39 विजय मुहूर्त में विमल नाथ स्वामी भगवान के शिखर पर नवीन ध्वजा ओम पुण्याहम पुण्याहम प्रियंहतांम प्रियंहतांम के मंगलकारी शब्दौ के उद्घोष के साथ लाभार्थी मांगीलाल मोहनलाल, अनिल कुमार ,सुनील कुमार ,राजेंद्र कुमार,नितिन कुमार समस्त भंडारी परिवार द्वारा सकल श्री संघ एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में जय जय कार के मंगलकारी शब्दों साथ नवीन ध्वजा शिखर पर चढ़ाई गई । पश्चात चैत्य वंदन कर भगवान की मंगल आरती उतारी गई एवं शांति कलश किया गया एवं प्रभावना की गई ।दोपहर 1:00 बजे लाभार्थी भंडारी परिवार द्वारा सकल जैन श्री संघ एवं बाहर से पधारे हुए आगंतुक मेहमानों का सा धार्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया इस अवसर पर आगंतुक महानुभाव, क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस ,सकल जैन श्री संघ महिदपुर रोड, ,जैन श्री संघ बपैया,झुटावद एवं समस्त ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ पुण्य लाभ प्राप्त किया।उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]