*महायुति में CM फेस पर खींचतान शुरू, शिंदे बोले ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं* मुम्बई। एकनाथ शिंदे ने ठोंका दावा, लाडकी बहिन को बताया अपना ब्रेन चाइल्ड – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*महायुति में CM फेस पर खींचतान शुरू, शिंदे बोले ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं* मुम्बई। एकनाथ शिंदे ने ठोंका दावा, लाडकी बहिन को बताया अपना ब्रेन चाइल्ड

😊 Please Share This News 😊

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजति पवार की एनसीपी शामिल हैं। सूत्रों की मानें, तो एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोंका है। शिंदे बोले ज्यादा सीट का मतलब सीएम नहीं उनका दावा लोकसभा के बाद मुख्यमंत्री के रूप में दिए गए नेतृत्व और जनादेश को पलटने पर आधारित है। शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में बीजेपी आलाकमान से भी चर्चा हुई थी। नए जनादेश के बाद एकनाथ शिंदे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि लाडकी बहिन योजना उनके दिमाग की उपज है और उन्हें इसका फायदा मिले। उधर बीजेपी के खेमे से भी देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हारी नांदेड़ सीट भी जीत ले गई भाजपा, कांग्रेस को जोरदार झटका महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की महालहर में महाविकास अघाड़ी चारों खाने चित्त हो गई है। भाजपा गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। इस बीच नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी ने यहां से कांग्रेस को पटखनी दी। नांदेड़ उपचुनाव के परिणाम इसलिए भी कांग्रेस के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के साथ ही भाजपा नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भी बाजीगर निकली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]