*दिल्ली के बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, पेंशन फिर से शुरू; AAP सरकार का बड़ा फैसला* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*दिल्ली के बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, पेंशन फिर से शुरू; AAP सरकार का बड़ा फैसला*

😊 Please Share This News 😊

 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में दोबारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत 80 हजार नए पंजीकरण के लिए स्लॉट खोले हैं। इस योजना से अब दिल्ली के कुल 5.3 लाख बुजुर्गों को लाभ मिलेगा यह कदम राजधानी दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में 60 साल से लेकर 69 तक बुजुर्गों को दो हजार रुपये महीने पेंशन मिलती है। हमारी सरकार बनने के पहले यह एक हजार रुपये हुआ करती थी हमने इसे एक हजार से बढ़ाकर दो हजार किया वहीं 70 या उससे ऊपर की उम्र के बुजुर्गों को ढाई हजार रुपये मिलते हैं, पहले यह डेढ़ हजार रुपये होती थी आज दिल्ली में लोगों को जो पेंशन मिल रही है वो देश में लगभग सबसे ज्यादा पेंशन है।

 

*24 घंटे में 10 हजार आवेदन*

उन्होंने आगे कहा, हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। यह योजना बुजुर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे अपने जीवन में सम्मान के साथ जी सकें इस योजना को कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किया गया है। और इसे प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत पिछले 24 घंटे के भीतर ही 10,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह इस बात का संकेत है कि दिल्ली में बुजुर्गों के बीच इस योजना के प्रति काफी उत्साह है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम हो, ताकि सभी पात्र बुजुर्ग योजना का लाभ उठा सकें।

 

*फिर से सारे काम हो रहे शुरू*

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन भी काफी समय से रुकी हुई थी दिल्ली के लोगों के कामों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराया लेकिन, दिल्ली के लोगों के प्यार और आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र फेल हुआ और अरविंद केजरीवाल की जेल से बाहर आए जो रुके हुए काम थे एक के बाद एक शुरू हो रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि बुजुर्गों की पेंशन एक बार फिर शुरू हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754