ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर, सादगी के साथ मनाया संविधान दिवस
|
😊 Please Share This News 😊
|
आज 75 वे भारतीय संविधान दिवस के पावन अवसर पर गीता भवन चोराहे पर स्थित भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर बहुत ही सादगी और शालीनता के साथ समता सेना की टीम ने संविधान दिवस मनाया
इस अवसर पर मोहन राठौड़ प्रदेश प्रभारी समता सेना मध्यप्रदेश,युवा समाज सेवी बन्ना मालवीय अम्बेडकर,देवेंद्र सोलंकी,धर्मेंद्र मालवीय, पंकज मालवीय सहित उपस्थित रहे। संविधान दिवस पर मोहन राठौड़ एवं बन्ना मालवीय अंबेडकर से संविधान दिवस के विषय में चर्चा की गई उन्होंने कहा कि कलम की ताकत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होती है और यह ताकत 26 नवम्बर 1949 को जब परम पूज्य भारत रत्न, महिला मुक्तिदाता,बहुजन उधाहरक , 9.भाषा के ज्ञाता,बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान को भारत की पार्लियामेंट में अंगीकृत किया गया था तब मिली थी उसके पहले हमारे लोगो को जानवर से भी बत्तर जीवन जीना पडता था और 26 जनवरी 1950 को जब भारत देश का पवित्र ग्रन्थ संविधान लागू हुआ उसके बाद से हमारे लोग चपरासी से लगाकर कलेक्टर बनने लगे,ग्राम पंचायत के पंच से लगाकर भारत के राष्ट्रपति तक बनने लगे महिलाओं कौ चुले ,चक्की , घुंघट, और शोषण, छुटकारा मिला है वह भी आज बड़े-बड़े पद पर बेटी है आज देश के राष्ट्रपति से लेकर कलेक्टर भी बन रही है यह सब भारतीय संविधान के पिता बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी की देन हैं में इस पवित्र दिवस के अवसर पर ऐसे हमारे महामानव परम पूज्य बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी के चरणों में सादर प्रणाम करता हूं,नमन करता हूं और विनम्र अभिवादन करता हूं।याद रहे जब तक संविधान है तब तक हमारे लोग नेता है,बड़े अधिकारी है इसलिए हमारे वर्ग के समस्त चाहे नेता हो या अधिकारी हो या सामाजिक कार्यकर्ता हो हमारा दाइत्व बनता है कि हम हमेशा संविधान के सम्मान,सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक रहे ओर समाज की हर समय मदद करे जो भी जैसे भी कर सकता हो इन्हीं आशाओं के साथ आप सभी देश व प्रदेश वासियों को भारत के पवित्र ग्रन्थ भारतीय संविधान दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं साथ ही आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
जय भीम जय संविधान, भारतीय संविधान जिंदाबाद, बाबासाहेब उमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा, ऐसे नारे लगाए गए,
जिए तो ऐसे जिए की कई लोग मतराम करे, और मरे तो ऐसे मरे की कई लोग सलाम करे।
एक ही लक्ष्य एक ही नारा
भारतीय संविधान सुरक्षित हो हमारा। संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है संविधान के कारण ही हमारे सीने में जान है जब तक संविधान है जब तक हम है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

