उज्जैन पुलिस की अवैध मादक पदार्थों का क्रय–विक्रय, परिवहन और सेवन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन पुलिस की अवैध मादक पदार्थों का क्रय–विक्रय, परिवहन और सेवन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी।

😊 Please Share This News 😊

 ◼️थाना झारड़ा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का विक्रय करते पाए जाने पर की एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही।

 ◼️आरोपी से क़रीब 491 ग्राम गांजा क़ीमत करीबन 5000/– रुपए किया जब्त।

 ◼️आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना झारड़ा पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एक अपराध दर्ज है। 

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मादक पदार्थों का अवैध क्रय–विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

                  इसी क्रम में थाना झारड़ा पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नारायण सिंह पिता नागसिंह निवासी बोलखेड़ा नाउ झारड़ा अवैध तरीके से अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने हेतु जा रहा है।

 उक्त मुखबिर सूचना पर थाना झारड़ा पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंची एवं आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, तलाशी में आरोपी से क़रीब 491ग्राम गांजा बरामद किया गया। बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 256/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया व आज दिनांक को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

आरोपी का विवरण व आपराधिक रिकॉर्ड:- आरोपी नारायण सिंह पिता नागसिंह निवासी बोलखेड़ा नाउ झारड़ा के विरुद्ध पूर्व से थाना झारड़ा पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एक अपराध दर्ज है।

 

सराहनीय भूमिका :–

थाना प्रभारी झारड़ा निरी आनंद भामोर, उनि प्रेम मालवीय, आर उपेंद्र सिंह, आर सुनील जामलिया, आर लोकेंद्र सिंह, आर कन्हैया अहिरवार, आर कमलेश, आर राहुल वाट व सैनिक उपेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754