भ्रष्टाचारियों पर मोहन सरकार सख्त: फोन पर कर सकेंगे रिश्वतखोरों की शिकायत, लोकायुक्त पुलिस ने जारी किया नंबर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचारियों पर मोहन सरकार सख्त: फोन पर कर सकेंगे रिश्वतखोरों की शिकायत, लोकायुक्त पुलिस ने जारी किया नंबर

😊 Please Share This News 😊

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर मोहन सरकार सख्त नजर आ रही है। प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने पहली बार रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए टेलीफोन और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर मिलने वाली शिकायतों को सुनने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ऐसा पहली बार है, जब मप्र लोकायुक्त पुलिस ने भी अपने नंबर इस तरह से सार्वजनिक किए हैं। डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने जानकारी दी है कि रिश्वत मांगने वालों की सूचना अब 0755-2540889 और 9407293446 पर भी दी जा सकती है।

हर बड़े सरकारी दफ्तर के बाहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा पेम्पलेट लगाए जा रहे हैं, जिसमें रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए इन नंबरों का प्रचार किया जा रहा है। पेम्पलेट में स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में लगभग 72 ट्रैप कार्रवाई की हैं, जो पहले एक पूरे साल में इतनी होती थीं। यह पहली बार है जब एक ही दिन में चार अलग-अलग ट्रैप की कार्रवाई की गई हो। 25 नवंबर 2024 को सागर, झाबुआ, बुरहानपुर और मुरैना जिलों में चार कर्मचारियों को ट्रैप किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754