नवागत रतलाम बीआरसी का ‘आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम’ ने किया स्वागत!* रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नवागत रतलाम बीआरसी का ‘आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम’ ने किया स्वागत!* रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

रतलाम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के प्रतिनिधि मंडल ने जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम के तत्कालीन बीआरसी विवेक नागर के निलंबन से रिक्त पद पर नवागत *बीआरसीसी श्री प्रणव द्विवेदी* के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उनसे मुलाकात कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं उनको *रतलाम बीआरसी* नियुक्त होने पर *हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!* प्रेषित की। 

         प्रतिनिधि मंडल ने नवागत बिहार जैसी श्री द्विवेदी को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया जिस पर नवागत बीआरसी ने सभी प्रतिनिधिमंडल का आभार प्रकट किया एवं किया कि संघ एवं शिक्षकों के प्रति उनका सदैव सकारात्मक व्यवहार रहेगा तथा उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर रतलाम के शिक्षा के स्तर को उच्चतम स्तर पर ले जाएंगे।

        प्रतिनिधि मंडल में संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा एवं कमला शंकर शर्मा, जिला महामंत्री मनन कपूर, जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौर, महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती नीता पुरोहित, जनशिक्षक मंजूबाला पांचाल, जनशिक्षक सारिका व्यास, बीएसी भूपेंद्र सिसोदिया, पुष्पा रावल, शोभा शेर, ललिता कुशवाहा, भास्कर बाथम, पवनेंद्र रावत, युगल किशोर पाल आदि अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷

 

*सुनील कुमार गोंड – जिलाध्यक्ष*

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म.प्र.

         *जिला – रतलाम*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754