उज्जैन पुलिस की अवैध मादक पदार्थों का क्रय–विक्रय, परिवहन और सेवन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|
◼️थाना माकड़ोन पुलिस ने एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ (एमडी पावडर) का विक्रय करते पाए जाने पर की एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही।
◼️आरोपी से 100 ग्राम एमडी पावडर किमती करीबन आठ लाख रुपए का किया जब्त।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मादक पदार्थों का अवैध क्रय–विक्रय, परिवहन एवं सेवन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
इसी क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध तरीके से अवैध मादक पदार्थ एमडी पावडर विक्रय करने हेतु मय मोटर सायकल के खड़ा है।
उक्त मुखबिर सूचना पर थाना माकड़ोन पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंची एवं आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, तलाशी में आरोपी से क़रीब 100 ग्राम एम डी पावडर बरामद किया गया। बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 457/24, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया व आज दिनांक को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
◼️सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी माकड़ौन उनि प्रदीप सिंह राजपूत, उनि मंशाराम चौधरी, प्र.आर वीरेंद्र द्विवेदी, प्र. आर ओमप्रकाश जाधव, प्र.आर विनोद व्यास, प्र. आर रविन्द्र सिंह, आर कृपाशंकर शर्मा, आर कुंदन सिंह, आर राजेन्द्र सिंह , आर भारत सिंह सैनिक रितेश, सैनिक अभिषेक व सैनिक लखन की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

