रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

थाना रिंगनोद पुलिस ने 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD के साथ 02 युवको को किया गिरफ्तार

 

*घटनाक्रम–* रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) श्री शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 24.12.2024 को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 ZJ 6357 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग किमती 10 लाख रूपये की तस्करी करते दो तस्कर समीर उर्फ राजा व दाऊद को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में थाना रिंगनोद पर अप.क्रं- 493/2024 धारा- 8/22 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जावेगी।      

 

गिरफ्तार आरोपी-

01. समीर उर्फ राजा पिता हनीफ खान पठान उम्र 34 साल निवासी अशोक नगर रतलाम

 

02.दाऊद पिता नासीर कलीगर उम्र 27 साल निवासी अशोक नगर रतलाम

 

*जप्त मश्रुका-* अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजनी 100 ग्राम किमती करीबन 10,00,000 रुपये तथा स्विफ्ट डिजायर कार किमती 8,00,000 रुपये *कुल जप्त मश्रुका 18,00,000/- रुपये*

 

*सराहनीय भुमिका -* थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा, उनि अनुराग यादव, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि राधेश्याम मीणा, प्र. आर. मनमोहन शर्मा प्र. आर.लक्ष्मीनारायण, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, प्र.आऱ. तेज सिंह, आर. विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर. शोभाराम शर्मा , आऱ. जितेन्द्र व्यास, आर. राकेश लोहार, आर. हीरालाल आर्य सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]