महाकाल मंदिर प्रशासक को हटाया  शासन के आदेश से: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महाकाल मंदिर प्रशासक को हटाया  शासन के आदेश से: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह 

😊 Please Share This News 😊

भोलेनाथ के द्वार पर ही लूट कर रहे हैं मंदिर कर्मचारी

किसी को किसी भी बात का कोई डर नहीं….. की ये क्या कर रहे हैं ईश्वर के मंदिर में भी…

 

उज्जैन : #kahaniwala 

 

महाकाल मंदिर में चल रही अनियमितताओं ओर अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत की वजह से आज मध्य प्रदेश शासन ने महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश dhakad को पद से हटाने का आदेश प्राप्त हुआ है जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष ओर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया । सूत्र 

 

जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की पैनी नज़र ने ही महाकाल मंदिर में पैसों के लेन देन से दर्शन करवाने की बड़ी धोखाधडी का भांडा फोड़ा हैं |

 

विगत दिनों महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी और अमानत में ख़यानत के प्रकरण में गिरफ़्तार मंदिर कर्मचारी राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे का दो दिन का पुलिस रिमांड ख़त्म होने पर उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है । 

 

उज्जैन एस॰पी॰ सचिन शर्मा ने बताया की मामले में इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रैकेट के 6 और लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है । गिरफ़्तार विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव से मिली डिजिटल जानकारी के आधार पर प्रोटोकोल प्रभारी अभिषेक भार्गव , राजेंद्र सीसोदिया , सभा मंडप प्रभारी ओर भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा नामक मंदिर के चार कर्मचारियों के ख़िलाफ़ FIr दर्ज की गई है ।

इसके अलावा मंदिर में आउट सोर्स कम्पनी क्रिस्टल के दो कर्मचारी ओम् प्रकाश माली और जितेंद्र परमार पर भी FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है । 

SP के अनुसार इनके मोबाइल डेटा , what’s ap चैटिंग ,और यू॰पी॰आई॰ ट्रैंज़ैक्शन के आधार पर इस ठगी के गिरोह का खुलासा हुआ है । इन सभी के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और मंदिर की अमानत में ख़यानत का मामला दर्ज किया गया है । 

 

_लक्ष्मण पार्वती पटेल

_कहानी वाला 

 

#कहानीवाला #laxmanparvatipatelpage #महाकाल #india #LatestUpdates

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]