उज्जैन पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि उज्जैन पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि उज्जैन पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान

😊 Please Share This News 😊

 ▪️पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्वाइंटों पर वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर की जा रही है कार्यवाही।

 ▪️समस्त होटल, लॉज, धर्मशाला,ढाबों में की गई आकस्मिक चैकिंग, अगंतुको/यात्रियों की एंट्री व पहचान पत्र की रजिस्टरो में चैक।

 ▪️होटल संचालकों को 24×7 सीसीटीव्ही कैमरा चालू रखने व संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन की सूचना थाना बड़नगर,कंट्रोल रूम, डायल 100 को देने की दी गई समझाइश।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में जिले में नववर्ष को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सघन चेकिंग, अभियान स्तर पर की जा रही है।

  पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में आज दिनांक 26.12.24 को उज्जैन जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में उज्जैन पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्वाइंटों पर वाहन चैकिंग कर शराब पी कर वाहन चलाने वालों पर व अन्य अवैध गतिविधि करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। उज्जैन पुलिस द्वारा होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा जैसे स्थानों सघन चैकिंग की गई। जिसमें यात्रियों/ आगंतुकों की जानकारी रजिस्टरो में चैक की गई व सख्ती से संदिग्ध वस्तुओ की चैकिंग की जाकर सीसीटीव्ही कैमरों को 24×7 चालू रखने, बिना आईडी कार्ड किसी भी आगंतुक को नहीं रुकने देने की समझ दी गई। 

उज्जैन पुलिस की आमजन से अपील :- शराब पीकर वाहन न चलाए जिससे कोई अप्रिय घटना घटित होने से बचा जा सके l किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/वस्तु/व्यक्ति की सूचना मिलने पर डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम 7049119202 या नजदीकी थाना को सूचित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]