सावधान झाड़ू पोछा वाली कर गई पूरा घर साफ,,,,, करोड़ों रुपए ऐंठ लिए उज्जैनवासियों के लिए जनहित की जानकारी,,,,
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन में बुजुर्ग ज्योतिष को हनीट्रैप में फंसा लिया बदनामी का डर बताकर चांदी सोना जेवर रूपए पैसे हड़पे,,,,,*
🚔उज्जैन थाना नीलगंगा पुलिस ने महिला ब्लैकमेलर और अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।
*👆महिला ब्लैकमेलर के घर से 45 लाख रूपये की नगदी बरामद, 55 लाख के आभूषण भी मिले।*
👉 जानकारी के अनुसार उज्जैन अलखधाम नगर निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट की गई कि उसके पिता को घर मे काम करने वाली नौकरानी द्वारा विगत दो वर्षों से ब्लैकमेल किया जा रहा है।
👉तथा उक्त महिला द्वारा
ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उसके पिता से करीब 3 से 4 करोड़ रूपये ऐंठ लिये गये है।
👉ब्लैकमेलिंग के शिकार उसके पिता इस कारण काफी परेशान होकर बीमार पड़ गये है। फरियादी द्वारा बताया गया कि उक्त महिला द्वारा उसके पिता को झूठे केस में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।
👉 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला जो कि फरियादी के घर मे झाडू पोछा का कार्य करती थी उसने अपने प्रेमी राहुल मालवीय के साथ मिलकर फरियादी के पिता को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और मौका पाकर उसने आपत्तिजनक अवस्था मे फरियादी के वृद्ध पिता का वीडियो बना लिया,,,,,महिला द्वारा उक्त वीडियो बनाकर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर फरियादी के पिता को ब्लैकमेल किया जा रहा था। फरियादी के पिता ने अपनी बहुमूल्य जमीने बेचकर भी ब्लैकमेल कर रही आरोपी महिला को रूपये दिये है।
👉 विवेचना के दौरान महिला के घर पर दबिश दी गई तो आरोपी महिला के घर से करीब 45 लाख रूपये नगदी व करीब 55 लाख रूपये के आभूषण पाये गये। महिला के घर पर ब्रांडेड कम्पनियों का भौतिक सुख सुविधाओं का सामान भी पाया गया है जिसकी जांच की जा रही है।
👉उक्त महिला और उसके समस्त परिजनो के पास प्रत्येक के पास एक लाख से अधिक कीमत के मोबाईल उपयोग करना पाये गये। उक्त महिला फरियादी के घर पर केवल सात हजार रूपये मासिक वेतन पर झाडू पोछा का कार्य करती थी । उसकी बहन भी लोगो के घर बर्तन मांजने के कार्य करती थी।
👉 मिली जानकारी के अनुसार महिला के वृंदावनधाम कालोनी में दो मकान होने की जानकारी मिली है जिसकी पुष्टि की जा रही है। आरोपी महिला पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार व उसकी मां सजन बाई बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ,,,,जहां उनका पुलिस रिमाण्ड लेकर आगे की विवेचना की जायेगी।
👉प्रकरण मे अन्य आरोपी राहुल मालवीय की तलाश की जा रही है।
👉 नीलगंगा थाना टीआई तरूण कुरील , उनि वर्षा सोलंकी, प्रआर. 1262 दिग्वजिय सिंह, प्रआर. 144 वीरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रआर. 1246 राहुल कुशवाह, प्रआर. 193 मंगल टेगौर, प्रआर. 308 कपिल राठौर, आर. 1200 अंकित चौहान, आर. 448 दीपक दिनकर, आर. 1629 लोकेश प्रजापति, आर. 739 महेन्द्र यादव, म.आर. 1469 आरती बजरेटिया, म.आर. 1832 नेहा पटोरिया की सराहनीय और अहम भूमिका रही @ जनता की अदालत…सुनील सिंह badhoriya
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

