*महाकाल प्रशासक प्रभारी अनुकूल जैन द्वारा पुराने कर्मचारियों को दी नई व्यवस्था* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*महाकाल प्रशासक प्रभारी अनुकूल जैन द्वारा पुराने कर्मचारियों को दी नई व्यवस्था*

😊 Please Share This News 😊

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पर देश-विदेश से श्रद्धालु नव वर्ष के अवसर पर बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचते हैं, 

उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना ना घटे उसको लेकर महाकाल प्रशासक अनुकूल जैन द्वारा बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया, 

मंदिर का कार्यभार संभालते ही मंदिर से जुड़े पुराने कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई ताकि आने वाले नए साल के सैलाब को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा सके इन कर्मचारियों को मंदिर में बहुत समय हो चुका है साथ ही इन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने पर अपना कर्तव्य मुस्तैदी से निभाएंगे,

मंदिर में दर्शन की व्यवस्था को भी यह लोग भली भांति जानते हैं 

इसके साथ ही महाकाल प्रशासक अनुकूल जैन द्वारा एक और अच्छी व्यवस्था की गई, 

भस्म आरती ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा मार्च जनवरी तक बंद रहेगी इसके अलावा मंदिर प्रशासन ने नए साल के अवसर पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भस्म आरती के लिए 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक ऑनलाइन ऑफलाइन बुकिंग बंद रखने का निर्णय ले लिया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन का लाभ मिले, 

इसके अलावा प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भस्म आरती की अनुमति देने का निर्णय लिया है, 

प्रभारी महाकाल प्रशासक अनुकूल जैन की अपील है यह निर्णय दर्शन अवस्था में सुधार और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाया गया कदम है श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इन नियमों का पालन करें और दर्शन के लिए निर्धारित शुल्क का समय पर भुगतान करें जिससे सभी को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल पाए,जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन से*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]