आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 30 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष राठौर के निर्देशन में सोमवार को ग्राम उच्चवानिया में आयुष ग्राम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर सरपंच प्रतिनिधि श्री शांतिलाल सिसोदिया, अध्यापक श्री सुजानमल भंवर, सहायक अध्यापक शारदा गिरवाल द्वारा माल्यार्पण किया गया। 

 

शिविर में आए रोगियो की उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हीमोग्लोबिन की जाँच कर आयुर्वेदिक ओषधि वितरित की गई। रोगियो को ऋतु के अनुसार आहार विहार एवं आयुर्वेद के अनुसार स्वास्थ्य हितकर जानकारी संबंधित पेपम्लेट वितरित किए गए। आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों की जानकारी भी दी गई तथा औषधि पौधों का निःशुल्क विवरण भी किया गया। योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। शिविर में 156 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य शिवर का लाभ लिया।

 

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू कटारा, सी.ए.एम.ओ डॉ. जितसिंह बामनिया, दवासाज़ श्री राकेश निनामा, योग प्रशिक्षक श्री जीवन पंवार, योग सहायक पिंकी परिहार तथा पी .टी .एस प्रदीप पंवार ने सेवाये दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]