नागदा मे हुई लुट का खुलासा 15 लाख 30 हजार का मश्रुका जप्त – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नागदा मे हुई लुट का खुलासा 15 लाख 30 हजार का मश्रुका जप्त

😊 Please Share This News 😊

▪️नागदा पुलिस ने दिनदहाडे लूट करने वाली राधे राधे गैंग के आरोपीगणो को किया गिरफ्तार ।

 

▪️आरोपीगणो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एंव लूट के रूपए 10 लाख 30 हजार रूपए कुल 15 लाख 30 हजार का मनुका जप्त ।

 

▪️आरोपीगण ग्वालियर के कुख्यात बदमाश है जिनके विरूद्ध 01 दर्जन चोरी लूट एंव हत्या के अपराध दर्ज है ।

 

▪️घटना का सक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 25.12.2024 को फरियादी नीरजसिह पिता राजपूत उम्र 39 साल निवासी 210 एकता नगर इन्दौर के द्वारा थाना नागदा पर रिपोर्ट किया कि शिवा बाबा फुड्स प्रायवेट लिमीटेड (शराब) कंपनी का आफिस में हथियारबंद आरोपियो द्वारा ऑफिस के सहकर्मीयो को बंधक बनाकर नगदी रूपये, सोने की चैन एवं दस्तावेज लूट कर ले गये है। रिपोर्ट पर थाना नागदा पर अपराध क्रमांक 591/2024 धारा 309 (4), 3 (5) बी.एन.एस. 2023 का कायम कर अनुसंधान मे लिया ।

     प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन मे आरोपीगणो की जल्द से जल्द तलाश पतारसी हेतु 03 दलो का गठन किया गया। सभी पुलिस दल 03 अलग अलग दिशा मे कार्य करना प्रारंभ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतारसी हेतु 30,000 हजार रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई।

       आरोपीगणो की पतारसी व उनसे जुडी जानकारी प्राप्त करने हेतु 01 टीम घटना के तुरंत बाद जिला ग्वालियर के लिये रवाना की गई। जिन्होने ग्वालियर क्राइम ब्रांच व स्थानीय थानो से संपर्क कर आरोपी कौशल गुर्जर के गृह निवास ग्राम पारसेन जिला ग्वालियर पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि आरोपी कौशल अपने खास साथी रोहित शर्मा निवासी ग्वालियर आकाश जाटव राहुल जाटव तथा सनी बाथम के साथ मोटरसाइकिलो से उज्जैन का कहकर घर से गया है। अन्य संदेही आरोपी की तलाश एंव उनसे जुडी जानकारी ग्वालियर पुलिस से प्राप्त की गई। जिसमे मालुम हुआ कि सभी आरोपियो के चौरी हत्या रात्री चौरी, मारपीट जैसे दजर्नी भर जघन्य अपराध अलग अलग थानो मे पंजीबध्द है। आरोपी कौशल गुर्जर एंव उसके साथी काफी दुर्दात किस्म के आरोपी है। आरोपीगणो का राधे राधे गेंग से जुडने की भी जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणो के संभावित स्थानो पर स्थानीय पुलिस बल के साथ दबिशे देना प्रारंभ की गई ।

   आरोपी गणो की पतारसी हेतु गठित गई नंबर 02 दल द्वारा घटना स्थल व आसपास के रहवासी स्थानो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटैज लेना प्रारंभ की गई । जिसमे एक मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति तथा एक मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति हेलमेट पहने दिखाई दी। उक्त मोटरसाइकिल वाले लडको की घटना समय व स्थान पर मुवमेंट दिखाई देने से टीम द्वारा नागदा शहर एंव दिगर जिलो मे सीसीटीवी कैमरो की मदद से ट्रैक कर पीछा किया। जो कि घटना के बाद राजस्थान चितोडगढ तरफ जाते दिखे । टीम द्वारा जगह जगह पर आरोपीगणो द्वारा की गई घटना के संबंध मे मुखबिर मामुर किये ।

  आरोपीगणो की पतारसी हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये जाने हेतु नंबर 03 दल द्वारा घटना स्थल व आसपास के स्थानो से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर उस पर काम करना प्रारंभ किया। एंव उचित जानकारी सभी टीमो से समन्वय स्थापित कर देना प्रारंभ किया। आरोपीगणो की तलाश रतलाम मंदसौर व राजस्थान के सरहदी जिलो मे की गई।

   आज सुबह पुलिस टीम को सुचना मिली की नागदा मे लुट की घटना कारित करने वाले आरोपी के हुलिये व मोटरसाइकिल के पांच लडके जावरा से उज्जैन तरफ निकले है। सुचना पर तत्काल टीम को सक्रिय कर बेडानिया पुलिया के पास एंबुश लगाया गया। जहां कुछ देर मे दो मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। जिन्हे घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की गई, जिसके दौरान दोनो मोटरसाइकिल पर सवार कुल 04 लडको की मोटरसाइकिले अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे सभी संदेही वही रोड किनारे गिर गये। जिन्हे हाथ पैर व अन्य जगह चोटे आई।

 

“सभी संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर उज्जैन जावरा रोड पर स्थित ढाबे पर उपलब्ध पर्याप्त रोशनी मे पुछताछ करना प्रारंभ किया। संदेहियो से नाम पता पूछते अपना नाम 1. रोहित पिता अनिल शर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम मरसेनी थाना अटरेटा जिला दतिया हाल मुकाम कल्लु कंसाना की कोठी के पास फ्लेट नं. 104 अलकापुरी ग्वालियर 2. राहुल पिता जसवंत जाटव उम्र 22 साल निवासी कबीर कालोनी थाटीपुर ग्वालियर 3. सनी पिता किशनलाल बाथम उम्र 26 साल निवासी ग्राम खेरवाया थाना आंतरी जिला ग्वालियर 4. आकाश पिता शिवचरण उम्र 23 साल निवासी जोधा कालोनी मुरार ग्वालियर का होना बताया।”

 

सभी से हिकमतअमली से पुछताछ करते सभी ने नागदा लुट की घटना करना स्वीकार किया। तथा आरोपीगणो को पास मिले बैगो की तलाशी लेते सभी के पास नगदी राशि मिली। सभी द्वारा उक्त राशि नागदा लुट में लुटी हुई होना बताई । तथा उक्त दोनो मोटरसाइकिल आर 15 तथा केटीएम भी घटना मे इस्तेमाल करना बताया जिसपर से मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुये जप्ति के बाद प्राथमिक उपचार सरकारी अस्पताल नागदा मे कराया जाकर थाना लाया गया है। आरोपीगणो से अन्य साथी कौशल गुर्जर के ठिकानो के बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रही है। तथा घटना के संबंध मे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी ली जा रही है।

 

 ▪️गिरफ्तार आरोपीयो से जप्त मश्रुकाः-

1. आरोपी रोहित पिता अनिल उम्र 27 साल निवासी ग्राम मरसेनी थाना अटरेटा जिला दतिया हाल मुकाम कल्लु कंसाना की कोठी के पास फ्लेट नं. 104 अलकापुरी ग्वालियर शर्मा से लूट में आए हिस्से मे से 02 लाख 80 हजार रूपए जप्त ।

 

2. आरोपी राहुल पिता जसवं उम्र 22 साल निवासी कबीर कालोनी थाटीपुर ग्वालियर, सनी पिता किशनलाल बाथम उम्र 26 साल निवासी ग्राम खेरवाया थाना आंतरी जिला ग्वालियर से लूट में आए हिस्से मे से 02 लाख 50 हजार रूपए व घटना में प्रयुक्त एक केटीएम मों.सा. जप्त किमती 03 लाख रुपये ।

 

3. आरोपी आकाश पिता शिवचरण जाटव उम्र 23 साल निवासी जोधा कालोनी मुरार ग्वालियर से लूट में आए हिस्से मे से 02 लाख 90 हजार रूपए जप्त ।

 

4. बापर्दा आरोपी सनी पिता किशनलाल बाथम उम्र 26 साल निवासी ग्राम खेरवाया थाना आंतरी ग्वालियर से लूट मे आए हिस्से मे से 02 लाख 10 हजार रूपए व घटना मे प्रयुक्त एक 15 मो.सा. कीमती 02 लाख रुपये

 *कुल जप्त मश्रुका की राशि 15 लाख 30 हजार रुपये*

 

▪️फरार आरोपीः- कौशल पिता सिकंदर निवासी तारसने थाना बिजोली जिला ग्वालियर (फरार)

 

▪️सराहनीय भूमिका- 

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक अमृतलाल गवरी, उनि जितेंद्र पाटीदार, सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव, उनि विरेन्द्र सिंह चौहान, सउनि प्रकाश डाबर, प्रआर सोम सिंह भदौरिया, प्रआर यशपाल सिंह सिसौदिया,, प्रआर सुनिल बैस, प्रआर दिनेश गुर्जर, आर सुरेश दांगी, आर कृष्णा बैरागी, निर्मल तौमर, रणवीर यादव, जितेन्द्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

 

▪️आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड-

 

1. राहुल पिता जसवंत जाटव उम्र 22 साल निवासी कबीर कालोनी थाटीपुर ग्वालियर

253/2022 379 भादवि

695/2018, 379 भादवि

190/2024, 457, 380 भादवि

95/2023, 457, 380 भादवि

290/2022, 457, 380 भादवि

थाना –

ठाटीपुरा ग्वालियर, मुरार ग्वालिय, झासी रोड ग्वालिय, विश्वविद्यालय ग्वालियर, ठाटीपुरा ग्वालियर

 

2. सनी पिता किशनलाल बाथम उम्र 26 साल निवासी ग्राम खेरवाया थाना आंतरी ग्वालियर

70/24 457, 380 भादवि

190/24, 457, 380 भादवि

95/23, 457, 380 भादवि

थाना

गोला का मंदिर ग्वालियर, झासी रोड ग्वालियर, विश्वविद्यालय ग्वालियर

 

3. रोहित पिता अनिल शर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम मरसेनी थाना अटरेटा जिला दतिया

302,34,380,397,411,414,460 भादवि एव म.प्र डकैती और व्यपहरण अधि

थाना- बहोड़ापुर ग्वालियर

377/21

295/24, 249, 253 बीएनएस

विश्वविद्यालय ग्वालियर

 

4. आकाश पिता शिवचरण जाटव उम्र 23 साल निवासी जोधा कालोनी मुरार ग्वालियर

190/24, 457, 380 भादवि, झासी रोड ग्वालियर

87/23, 457, 380 भादवि, गोला का मंदिर ग्वालियर

97/24, 457, 380 भादवि, गोला का मंदिर ग्वालियर

648/17, 379 भादवि

मुरार ग्वालियर

172/20, 379 भादवि

मुरार ग्वालियर

95/23, 457, 380 भादवि

विश्वविद्यालय

377/17, 379 भादवि

ठाटीपुरा ग्वालियर

290/22

457, 380 भादवि

ठाटीपुरा ग्वालियर

484/17, 379 भादवि

ठाटीपुरा ग्वालियर

कौशल गुर्जर निवासी ग्वालियर,

60/21, 96/24

25 आर्म्स एक्ट 399, 402 भादवि, 380 भादवि, इंदौरी जिला भिण्ड

महाराजपुर ग्वालियर

101/22, 25 आर्म्स एक्ट 399, 402 भादवि, मुरार ग्वालियर

46/19, 84/20

25 आर्म्स एक्ट 399, 402 भादवि

379 भादवि

उन्नाव जिला दतिया

जनकीकुंज ग्वालियर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]