*ना सिर्फ बिरादरी बल्कि कौम व देश की भलाई करेंगे*   *अंसारी समाज के नव- निर्वाचित अध्यक्ष ने लिया संकल्प*    *तालिब हुसैन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*ना सिर्फ बिरादरी बल्कि कौम व देश की भलाई करेंगे*   *अंसारी समाज के नव- निर्वाचित अध्यक्ष ने लिया संकल्प*    *तालिब हुसैन*

😊 Please Share This News 😊

 जबलपुर. जबलपुर की सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले मोमिन अंसारी समाज के चुनाव की गहमा गहमा गहमा थम चुकी है. गौरतलब है कि जबलपुर की चार लाख से ज्यादा मुस्लिम आबादी में अंसारी बिरादरी अकसरियत में है. मुख्य चुनाव अधिकारी जमील अहमद एवं सहायक चुनाव अधिकारी शेख़ निज़ामी के मुताबिक इस चुनाव में विभिन्न गाँव के 190

सरदारों व नुमाइंदों को मतदान का अधिकार था, इनमें से 184 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद मतों की गणना हुई. जिसमें सूफी हाजी सरदार अब्दुल हकीम बाबा 102 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अयाज़ राजू ने 79 वोट हासिल किए. देखें विजेता उम्मीदवारों की सूची-

अध्यक्ष- सरदार अब्दुल हकीम बाबा.

उपाध्यक्ष- वसीम अहमद 

सचिव- अयाज़ अहमद 

सह सचिव- क़िबरिया अंसारी 

कोषाध्यक्ष- ख़लील अहमद.

    इस चुनाव को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में काफी गहमा गहमी रही. मतदान स्थल अंसारी बारात घर के बाहर मध्य रात्रि तक हजारों लोगों का जमावड़ा रहा. चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने में इलेक्शन आफीसर के साथ ही बाबू यार मुहम्मद, मुस्तफ़ा अंसारी, हाजी अयाज़ अहमद अंसारी, डाॅ. शकील अंसारी, शहबाज़ अंसारी,

हाजी मुईन बाबा, सरदार मुश्ताक अंसारी, अकील अंसारी, फ़ारूक़ पहलवान और ज़ैनुल आब्दीन की अहम भूमिका रही. 

 *निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान का दौर शुरू* 

    इस बीच नव निर्वाचित अध्यक्ष सूफ़ी हाजी सरदार अब्दुल हकीम बाबा और अन्य पदाधिकारियों के सम्मान का दौर शुरू हो गया है. पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघौरिया ने हकीम बाबा से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया. विशेष साक्षात्कार के दौरान अंसारी समाज के अध्यक्ष ने कहा है कि वह और उनके साथी सिर्फ बिरादरी के लिए ही नहीं बल्कि कौम और देश के लिए हर वोह काम करेगे जिसमें लोगों की भलाई हो. उन्होंने कहा पहली प्राथमिकता शांति सदभावना एकता भाईचारा है. उसके बाद शरियत के मुताबिक निकाह की रस्मों को आसान बनाने की कोशिश करेंगे ताकि फिजूल खर्ची को रोका जा सके. हकीम बाबा ने ज़ोर देकर कहा सामाजिक कुप्रथाओं को खत्म करने सबके सहयोग से निर्णायक पहल की जाएगी. नशाखोरी, जुआं, सटटा जैसे अपराधों के विरूद्ध जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. हकीम बाबा ने कहा कि हमने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, सचिव अयाज़ अंसारी, सह सचिव क़िबरिया अंसारी और कोषाध्यक्ष ख़लील अंसारी को साथ लेकर समाज व देश की सेवा का संकल्प लिया है. हम अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]