पुष्पा फिल्म के खुमार में डूबे उज्जैन पुलिस का आरक्षक, एक्टर का लुक और टेबल पर पैर रखकर बनाया वीडियो सुनील सिंह badhoriya – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुष्पा फिल्म के खुमार में डूबे उज्जैन पुलिस का आरक्षक, एक्टर का लुक और टेबल पर पैर रखकर बनाया वीडियो सुनील सिंह badhoriya

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन के महिदपुर रोड थाने के आरक्षक रणवीर सिंह का पुष्पा फिल्म के किरदार शेखावत पर आधारित रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वर्दी में बनाए गए इस वीडियो पर एसपी ने जवाब तलब किया है और असंतोषजनक जवाब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

यह मूवी नहीं रियल लाइफ है साहब यहां अच्छे-अच्छे पुष्पा झुकते भी हैं और सलाम भी ठोकते हैं। कुछ ऐसे ही डायलॉग के साथ महिदपुर रोड थाने के आरक्षक रणवीर सिंह (1603) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा अब पूरे उज्जैन शहर में हो रही है।सूत्र 

 

पुष्पा… पुष्पा… पुष्पा और पुष्पराज चारों ओर इसी फिल्म की चर्चा हो रही है, लेकिन उज्जैन के महिदपुर रोड थाने में आरक्षक रणवीर सिंह पर पुष्पा नहीं बल्कि इस फिल्म के दूसरे किरदार एसपी शेखावत की दीवानगी सर चढ़कर बोलती नजर आ रही है। इसमें वह न सिर्फ शेखावत की तरह चश्मा लगाकर…. मुंडन करवाकर उनके लुक को अपनाए हुए नजर आ रहे है, वहीं उसके डायलॉग पर रील भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आरक्षक रणवीर सिंह की रील पर नजर दौड़ाई जाए तो एक रील महिदपुर रोड थाने के बाहर की है, वहीं दूसरी रील थाने के अंदर की बताई जा रही है जिसमें वह खाने की टेबल पर पैर रखकर एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]