दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी बस, 30 यात्री घायल, 12 गंभीर; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी बस, 30 यात्री घायल, 12 गंभीर; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

😊 Please Share This News 😊

नववर्ष पर विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्लीपर कोच राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 50 यात्रियों में से करीब 30 यात्री घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नांगल राजावतान के नजदीक पिलर नंबर 198 के पास लाडली का बास गांव के पास एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। नांगल राजावतान की डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। उज्जैन की तरफ से आ रही वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। 

धार्मिक नगरी उज्जैन से लौट रहे थे यात्री 

बस में सवार घायल बृजमोहन और उमेर खान ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सभी लोग नींद में थे। बृजमोहन ने बताया कि वह उज्जैन दर्शन करके दिल्ली लौट रहे थे। अचानक झटका लगा तो पता लगा कि बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद जैसे तैसे यात्री बस के पीछे के दरवाजे से बाहर निकले। घायलों को उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से 9 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस के लिए रेफर कर दिया गया।

 

महाकाल ही नहीं चिंतामण और काल भैरव के भी किए थे दर्शन 

बस में सवार बृजमोहन ने बताया कि सभी दर्शनार्थी इस वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करना चाहते थे। इसीलिए वह बस से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही उनके सेनापति काल भैरव, बाबा मंगलनाथ, चिंतामन गणेश, मां हरसिद्धि व अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए थे। साथ ही शिप्रा तट पर होने वाली संध्या आरती भी देखी थी sunil singh badhoriya 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]