अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी नियुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन 10 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में भष्म आरती के दौरान आग लगने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए थे और जांच के लिए तीन सदस्य जांच कमेटी बनाई गई थी।
उक्त समिति में से तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन श्री मृणाल मीणा के स्थानांतरण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर के सेवानिवृत्ति के कारण अब उक्त जांच समिति के लिए अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे को नियुक्त किया गया है इसके अतिरिक्त शेष आदेश पूर्व अनुसार ही रहेंगे।
#ujjain
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

