शाहजहांपुर। चाइनीज मांझा की चपेट में आने से कान्स्टेबल शाहरुख हसन की मृत्यु हो गई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शाहजहांपुर। चाइनीज मांझा की चपेट में आने से कान्स्टेबल शाहरुख हसन की मृत्यु हो गई

😊 Please Share This News 😊

 जिला अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस शाहजहांपुर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी गण ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अमरोहा के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल शाहरुख हसन पुलिस लाइन में किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। शाहजहांपुर चौक कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला अजीजगंज में पुलिस कांस्टेबल शाहरुख हसन की गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया जिससे उनकी गर्दन कट गई, मांझे से गर्दन कटने से वह बाइक से गिर पड़े,आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस कांस्टेबल शाहरुख हसन को जनपद शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि कि यह बाइक पर जा रहे थे कि तभी एक तरफ पतंग कट कर आईं तो एक लड़के ने पतंग तोड़ ली। और मांझा छोड़ दिया मांझा सिपाही के गर्दन से लिपट गया, तभी किसी दूसरे बच्चे ने दूसरे छोर से मांझा खींच लिया, सिपाही ने दूसरे हाथ से छुड़ाने की कोशिश की पर तब तक गर्दन कट गई थीं और सिपाही गाड़ी से गिर पड़े। जिससे कुछ सैकंड में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह शाहजहांपुर व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस शाहजहांपुर, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जिला अधिकारी ने कहा कि एक विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध कठोर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी जनमानस से अपील भी की किसी भी तरह से पतंग बाजी के लिए चाइनीज मांझा का उपयोग न करें और न ही इसकी खरीद बिक्री करें।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754