*52 साल पुरानी एम्बेसडर से महाकुंभ पहुंचे एम्बेसडर बाबा,कार को दिया मां का दर्जा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*52 साल पुरानी एम्बेसडर से महाकुंभ पहुंचे एम्बेसडर बाबा,कार को दिया मां का दर्जा*

😊 Please Share This News 😊

प्रयागराज।संगम नगरी में गंगा धरा पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है।महाकुंभ में कई नामी बाबा पहुंचे हैं।महाकुंभ में अभी भी देश-विदेश से बाबाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।मध्य प्रदेश के रहने वाले एंबेसडर बाबा भी महाकुंभ पहुंचे हैं।बाबा अपनी अनोखी कार को लेकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।बाबा 52 साल पुरानी एंबेसडर कार से चलते हैं।इसलिए उन्होंने अपना नाम एंबेसडर बाबा रख लिया है।लोग उन्हें टॉर्जन बाबा के नाम से भी बुलाते हैं।

 

*जानें कौन हैं एंबेसडर बाबा*

 

महाकुंभ में पहुंचे एंबेसडर बाबा का नाम महंत राजगिरी है। एंबेसडर बाबा इंदौर से महाकुंभ में पहुंचे हैं।एंबेसडर बाबा अक्सर कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।एंबेसडर बाबा ने अपने परिवार और सुख सुविधाओं से संन्यास ले रखा है।उनके पास एक एंबेसडर कार ही है। एंबेसडर बाबा जिस एंबेसडर कार से महाकुंभ में आए हैं वह लगभग 52 साल पुरानी है।बाबा इसी एंबेसडर में रहते हैं। एंबेसडर बाबा को 40 साल पहले दान में मिली थी। ऐसे में बाबा ने इसे ही अपना घर बना लिया है।यह हर समय बाबा के साथ रहती है। इस वजह से लोग भी उन्हें अब एंबेसडर बाबा के नाम से जानते हैं।

 

*1972 मॉडल की है एंबेसडर*

 

इस एंबेसडर कार को बाबा ने सैफरन कलर में पेंट करा रखा है।एंबेसडर कार 1972 मॉडल की है।एंबेसडर बाबा की उम्र 50 साल से अधिक है।बाबा इसी एंबेसडर कार से पिछले चार साल से कुंभ आ रहे है।इसी में सोते हैं और इसी में खाते हैं। बाबा अपने इस कार को अपनी जिंदगी बताते हैं।  

 

*चलता फिरता आश्रम*

 

एंबेसडर बाबा इन दिनों बाबा महाकुंभ में संगम किनारे कुटिया बनाकर रह रहे हैं।उनकी अनोखी कार भी उनकी कुटीया के सामने खड़ी हुई है। बाबा का कहना हैं कि उन्होंने अपनी कार को मां का दर्जा दिया है। उन्हें इस कार में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754