*सर्वदलीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 फरवरी को, 51 जोड़ों से अधिक परिणय सूत्र में बंधेंगे* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सर्वदलीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 फरवरी को, 51 जोड़ों से अधिक परिणय सूत्र में बंधेंगे*

😊 Please Share This News 😊

 रतलाम/नामली। ओमप्रकाश मालवीय। किस्मत न्यूज। सर्वदलीय समाज का आठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 फरवरी को बायपास स्थित नया बस स्टैंड के पास होगा। इसमें सभी समाज के 51 जोड़े परिणाम सूत्र में बनेंगे। वर वधु के पंजीयन 15 जनवरी से किए जा रहे है । 30 जोड़ों के पंजीयन हो चुके हैं। 10 फरवरी को पंजीयन की अंतिम तिथि है। आधार कार्ड, उम्र के दस्तावेज फॉर्म पंजीयन में लाना अनिवार्य हैं।

7 साल के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन में इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम आदि जिले के 1022 जोड़ों विवाह हो चुका है। इस बार होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में अभी तक रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, धार, बड़नगर, प्रतापगढ़, राजस्थान आदि क्षेत्रों के वर-वधु का पंजीयन हो चुका है। सर्वदलीय सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष मोहन परिहार ने बताया कि इस आयोजन के लिए 2 फरवरी को। गढ़ के पीछे स्थल पर एक बैठक होगी। इसमें सभी समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा बनाकर समिति का गठन किया जाएगा। इसमें रविदास और अन्य सवर्ण समाज के जोड़े भी शामिल होंगे। वधुओं को बिस्तर, पलंग, बर्तन आदि सामग्री समिति देगी। बैठक में वर-वधु पक्ष के नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सभी वर वधुओं का सुबह 9 बजे नए बस स्टैंड बायपास से बैंड बाजों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से चल समारोह निकाला जाएगा। शाम 4 बजे सभी का विदाई समारोह होगा। मोहनलाल परिहार, राधेश्याम, भेरूलाल जड़ी, मोहनलाल पांचाल, अशोक पांचाल, किशन जडगामा, बसंतीलाल जडगामा, मुन्नालाल जडगामा, संतोष परिहार, महिला मंडल की शारदा परिहार ने सम्मेलन में सहयोग करने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]