प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई उज्जैन मेयर मुकेश tatwal जी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई उज्जैन मेयर मुकेश tatwal जी

😊 Please Share This News 😊

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन 

 

प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई

 

नगर पालिक निगम द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 78 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल,निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की उपस्थिति में नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शासन द्वारा स्वीकृत की गई 49,000 की राशि के चेक एवं उपहार प्रदान किए गए,साथ ही नगर निगम द्वारा नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी स्थल पर ही बनाए जाकर उन्हें भेंट किए गए।

   इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री जितेंद्र कुवाल,श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्रीमती आभा कुशवाहा, श्रीमती निर्मला करण परमार, श्रीमती बबीता घनश्याम गौड़ ,श्रीमती नीलम कालरा, नगर उपाध्यक्ष श्री आनंद खींची,श्री मुकेश यादव ,अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह , उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, श्री योगेंद्र सिंह पटेल ,सहायक आयुक्त श्री प्रदीप सेन उपस्थित रहे साथ ही जय गुरुदेव आश्रम द्वारा भोजन निर्माण करने पर एवं गायत्री परिवार द्वारा विवाह समारोह संपन्न किए जाने पर सदस्यों का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]