*युवा एकता कप 2025 का भव्य शुभारंभ 5 फरवरी को*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर/ एल.जी. ग्रुप एवं जबलपुर एनएसयूआई परिवार द्वारा आयोजित युवा एकता कप (रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल विधायक कप) का भव्य शुभारंभ 5 फरवरी 2025 को शाम 6 बजे पूर्व करिया पाथर, मारघटाई रोड, घमापुर, जबलपुर में होगा।
आयोजक एड. पं. सागर शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों से टीमें हिस्सा लेंगी, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव होगा।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा के विधायक मान. श्री लखन घनघोरिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इसके अलावा विशेष अतिथियों में कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा,नेता प्रतिपक्ष,अमरीश मिश्रा,दिनेश यादव, समाजसेवी राज शुक्ला,जय घनघोरिया भी उपस्थित रहेंगे। समिति के अदनान अंसारी,प्रतीक गौतम,सक्षम यादव,शफी खान, अनुराग शुक्ला,अंकित शुक्ला, सोनू मराठी,अमन शुक्ला,साहिल यूके,सनी सिंह,रॉबर्ट सन,शुभम् ठाकुर, अंकित कोरी,साहिल ठाकुर, आयुष विश्वकर्मा,गोल्डी पांडेय आदि ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थिति की अपील की है।सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

