आंखें हमारी अनमोल धरोहर है इसकी देखभाल जरूरी है -अशोक राठौर
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली। आंखें हमारी अनमोल धरोहर है, इसकी देखभाल करना जरूरी है। बिना नेत्र के व्यक्ति का जीवन बेरंग हो जाता है उक्त उदगार वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक राठौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में युवा साहू समाज सेवा संगठन एवं चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा आयोजित मोतियाबिंद जांच परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर में व्यक्त किए। इसके पूर्व अतिथियों वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक राठौर, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी राजेश अतुलकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, पी निरापुरे, अभिषेक शुक्ला, डॉ राजेश शर्मा,गोपाल साहू, अजय साहू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी राजेश अतुलकर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद आंखों में काला चश्मा लगाकर रखना जरूरी है, जो मरीज बीपी और शुगर की गोलियां पहले से खा रहे हैं वह अपनी दवाइयां नियमित रूप से लेते रहे। ऑपरेशन के बाद आंखों में किसी भी प्रकार की धूल या गंदा पानी न जाने दे। हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भोजन मे ले, कड़क चीजे दांतों से ना चबाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने कहा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है इसी लक्ष्य को लेकर संगठन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा करने का काम किया जा रहा है। शिविर में 103 मरीजो के आंखों की जांच की गई और 51 मरीज में मोतियाबिंद पाया गया सभी चयनित मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन चिरायु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भोपाल में किए जाएंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

