*गिरवी रखा था घर 42 लाख का कर्ज लिया, अमेरिका से डिपोर्ट हुआ बेटा तो बिलख पड़ा बाप, बोले- सबकुछ तबाह हो गया* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*गिरवी रखा था घर 42 लाख का कर्ज लिया, अमेरिका से डिपोर्ट हुआ बेटा तो बिलख पड़ा बाप, बोले- सबकुछ तबाह हो गया*

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली। पंजाब के कुल 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं, जो लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश गए थे। घरवालों ने जमीन बेची, बैंक से लोन लिया और बच्चों को विदेश भेजा, लेकिन विदेश भेजने का रास्ता गलत चुना।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप 2.0 युग की शुरुआत के साथ जहां दुनिया भर में तहलका मचा हुआ, वहीं पहली बार अवैध अमेरिका पहुंचने वालों को खदेड़ते 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है। बुधवार को सभी भारतीय नागरिक अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैन्य विमान से पहुंचे। डिपोर्ट किए गए भारतीय में सुल्तानपुर लोधी के गांव तरफ बहबल बहादुर का गुरप्रीत सिंह भी शामिल है। 

पंजाब के कुल 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं, जो लाखों रुपये का कर्ज लेकर विदेश गए थे। घरवालों ने जमीन बेची, बैंक से लोन लिया और बच्चों को विदेश भेजा, लेकिन विदेश भेजने का रास्ता गलत चुना। हालांकि परिवार के लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं थी कि उनके बच्चे वैध या अवैध तौर पर विदेश जा रहे हैं और आखिर में उन्हें अब यह दिन देखने पड़ेंगे। 

बुधवार दोपहर करीब दो बजे यूएस मिलिट्री का सी-17 विमान इन भारतीयों को लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। 

इस अमेरिकी विमान ने 4 फरवरी की सुबह तीन बजे अमेरिका से उड़ान भरी थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को भेजने के लिए मिलिट्री विमान का इस्तेमाल किया गया हो। 

सुल्तानपुर लोधी के गांव तरफ बहबल बहादुर का गुरप्रीत सिंह अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहा है।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754