◼️NSG ( नेशनल सिक्योरिटी गार्ड)द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में प्रथम प्रत्युत्तरकर्ताओं (First Responders) के लिए आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया प्रशिक्षण का किया आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
◼️ प्रशिक्षण के दौरान उज्जैन संभाग के सभी विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित।
◼️ प्रशिक्षण का उद्देश्य आतंकी घटना या आपातकालीन स्थिति में पुलिस और अन्य एजेंसियों का त्वरित कार्रवाई करना है।
NSG ( नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) द्वारा उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में प्रथम प्रत्युत्तरकर्ताओं (First Responders) के लिए एक विशेष आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया (Counterterrorist Response) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उज्जैन संभाग के सभी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एनएसजी के विशेषज्ञों ने प्रथम प्रत्युत्तरकर्ताओं को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई की प्रक्रिया, उनकी भूमिका और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान एनएसजी अधिकारियों ने समझाया कि किस प्रकार वे आतंकवाद संबंधी घटनाओं में कार्रवाई करते हैं और प्रथम प्रत्युत्तरकर्ताओं का इसमें क्या दायित्व होता है। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य संबंधित विभागों की भूमिकाओं को स्पष्ट किया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रभावी और संगठित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
सभी प्रतिभागियों ने इस जानकारीपूर्ण सत्र की सराहना की और इसे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उज्जैन संभाग के अधिकारियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। #ujjainpolice #mppolice #ujjain #mp
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

