चिचोली के टोल के पास बाईक सवार डिवाइडर से टकराया एक की मौत एक गंभीर घायल  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली के टोल के पास बाईक सवार डिवाइडर से टकराया एक की मौत एक गंभीर घायल 

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान की रिपोर्ट .चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल नाका के पास बाईक सवार युवक पियुष पिता जयसिंह वट्टी उम्र 18 साल निवासी गोडी बडगी और सोनू पिता गन्नू भलावी उम्र 22 निवासी जामठी दोपहर मे मेला मलाजपुर आये थे दर्शन कर देर शाम को वापिस घर जाते समय टोल टैक्स नाका के पास डिवाइडर से अनियंत्रित होकर टकरा गये जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है हरदा की ओर से कलेक्टर महोदय जी ने देखा और पुलिस 100 डायल तथा बंसल कंपनी की 1033 एम्बुलेंस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सुचित कर घायलो को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवा दिया गया जहा पर डॉक्टर महेश चौहान डॉक्टर दुर्गेश धोटे तथा राहुल देशमुख ने जांच पड़ताल कर एक युवक पियूष वट्टी बडगी को मृत घोषित कर दिया वही सोनू भलावी को गंभीर घायल पर जिला अस्पताल बंसल 1033 से भेजा गया है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना मे लिया है मृतक पियूष वट्टी का कल सुबह पोस्टमार्टम होगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]